फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Number of fever patients increased, four admitted

Budaun News: बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी, चार को किया भर्ती

Wed, 28 Aug 2024 05:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 28 Aug 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Number of fever patients increased, four admitted
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की भरमार है। मंगलवार को पर्चा बनवाने को 11 बजे ऐसी भीड़ लगी कि लाइन गेट के बाहर तक पहुंच गई। करीब दो घंटे लाइन में लगने के बाद मरीजों के पर्चे बन सके। वहीं डॉक्टर के कक्ष के बाहर भी लंबी लाइन लगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में 1422 मरीज पहुंचे। इनमें 467 मरीज बुखार के थे। इनमें चार को भर्ती कर लिया गया। बुखार के मरीजों को भर्ती कर उनकी जांच की जा रही है। अभी तक किसी को भी डेंगू नहीं निकला है। अस्पताल की पैथोलॉजी में भी रोजाना करीब सौ-डेढ़ सौ मरीजों की जांच की जा रही है। कर्मचारियों की मानें तो अभी तक यहां किसी को भी डेंगू नहीं निकला है। आठ-दस मलेरिया के केस मिले हैं। सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी के बाद भी जिला अस्पताल में 21 मरीज भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

बाहर की दवा लिख रहे जिला अस्पताल के डाक्टर
जिला अस्पताल के डाॅक्टर बाहर की दवाएं भी लिख रहे हैं। कुंवरगांव के कुंडरा गांव के उवैस को पिछले तीन दिनाें से बुखार आ रहा है। मंगलवार का जब उसे जिला अस्पताल में डाॅक्टर को दिखाया तो उन्होंने अस्पताल की दवा लिखने के साथ ही बाहर मेडिकल स्टोर की दवा अलग से पर्ची पर लिख दी। डाॅक्टरों का बाहर मेडिकल स्टोर से दवा लिखने का सिलसिला कम नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन दिनों बुखार के मरीज कुछ बढ़े हैं। मरीजों को भर्ती कर बेहतर इलाज की सुविधा दी जा रही है। सभी डॉक्टर व स्टाफ को बताया गया है कि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। - डॉ.कप्तान सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed