{"_id":"043f28bc7bc18c06fe44ed7d14769db3","slug":"nss-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला सशक्तीकरण की दिशा में और सुधार की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तीकरण की दिशा में और सुधार की जरूरत
उझानी।
Updated Thu, 18 Dec 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय और एपीएम पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों ने रैली निकाल कर महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिला सशक्तीकरण की दिशा में अभी और सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।
बांके बिहारी कॉलेज में एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका अरोरा की अगुवाई में स्वयंसेविकाओं ने चयनित गांव गंगोरा में जागरुकता रैली निकाली। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा में बने रहने का संदेश दिया। स्वयंसेविकाओं ने सामाजिक कुरीतियां मिटाने की भी वकालत की। समापन पर गोष्ठी में निदेशक डॉ. संजय सिंह ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में सुधार के उपाए भी बताए। इस मौके पर राजकुमार वर्मा, अवनीश गुप्ता, रूचि गुप्ता, सारिका रानी, कौशल यादव और भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
एपीएम पीजी कॉलेज की स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने चयनित गांव सरौरा, बरामालदेव, गंगोरा, बसोमा और मानकपुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। सफाई के जरिए बीमारियों से बचाव के उपाए भी बताए गए। कार्यक्रम अधिकारियों में नेहा शर्मा, शिल्पी पांडेय, देवेंद्र उपाध्याय, शिशुपाल सिंह और रूपकिशोर ने एनएसएस का महत्व भी समझाया। अभियान में प्राचार्य नरेंद्र सिंह, सविता चौहान, विजय कुमार, ईशान गुप्ता, पंकज नागेंद्र, आकांक्षा वर्मा, आदर्शकांता, अनीता पाठक, शुचि गुप्ता, मयूरी मिश्रा, शालिनी सक्सेना, सुरेंद्र महेरे, प्रवीण सक्सेना, सुधीर चौहान, शैलेष गुप्ता आदि का सहयोग रहा।