फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now Vjirganj of rogues in the raid Bgran

अब वजीरगंज के बगरैन में बदमाशों का धावा

Tue, 12 Jan 2016 08:22 PM IST
वजीरगंज(बदायूं)
वजीरगंज(बदायूं) Updated Tue, 12 Jan 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 वजीरगंज थाना क्षेत्र में बेखौफ हुए बदमाशों ने सोमवार की रात बगरैन में वारदात को अंजाम दिया। छह घरों के ताले तोड़कर बदमाशों ने लाखों रुपये का माल समेट लिया। ये वारदात बगरैन रिपोर्टिंग पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुईं। ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथों पकड़ भी लिया। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव करेंगी में रविवार की रात आठ बदमाशों ने कृपाल के घर पर धावा बोलकर नगदी-जेवर समेत करीब छह लाख रुपये का माल लूट लिया था। इससे पहले चार जनवरी को गांव अमरोली में शिक्षक सत्यपाल और नवाबपुरा में किशनलाल के घरों में डकैती की घटनाएं हुईं। सोमवार रात फिर से बदमाशों ने बगरैन गांव में धावा बोला। यहां के वीरपाल मौर्य, नीरज मौर्य, महेंद्रपाल भारती, नेमचंद्र और माया देवी के घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। यह सभी लोग परिवारों के साथ पंजाब में रहकर नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

पांच घरों को निशाना बनाने के बाद बदमाश दीपक भारती के घर के ताले तोड़ रहे थे। इसी दौरान पास ही झोपड़ी में सो रहा दीपक जाग गया। उसने एक चोर को दबोच लिया। बाकी बदमाश भागने में कामयाब हो गए। शोर-शराबा होने पर गांव के लोग जा गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाशों की पिटाई कर दी। रात में ही खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पकड़े गए चोर ने अपना नाम दिनेश निवासी गांव करकटपुर बताया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दिनेश के कब्जे से कुछ जेवर और बर्तन भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

असलहों के बल पर बदमाशों ने दो भैंस लूटी
भैंसों को पिकअप में लाद कर ले गए बदमाश
वजीरगंज में आंवला रोड पर सोमवार रात घटना
वजीरगंज। बदमाश एक के बाद एक ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस असहाय नजर आ रही है। सोमवार रात आधा दर्जन बदमाशों ने कस्बे के आंवला रोड स्थित सद्दू के घर से दो भैंसें लूट लीं। सद्दू को असलहों के बल पर कब्जे में लेकर भैसों को पिकअप वाहन में लाद कर ले गए। जाते वक्त बदमाशों ने फायरिंग भी की।
वजीरगंज कस्बे में आंवला रोड पर सद्दू का घर है। पास में ही उसकी झोपड़ी है। इसमें जानवर बंधते हैं। सोमवार रात सद्दू झोपड़ी में सो रहा था। रात करीब 12 बजे एक पिकअप वाहन से आधा दर्जन बदमाश पहुंचे। बदमाशों सबसे पहले सद्दू को असलहों के बल पर कब्जे में ले लिया। बाद में उसकी झोपड़ी में बंधी दो भैंसों को पिकअप वाहन में लाद कर भाग गए। भागते वक्त बदमाशों ने फायरिंग भी की। खबर मिलने पर मंगलवार सुबह एसओ उदयभान सिंह ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
00

पुरानी वारदातों को भी खुलासे की दरकार
वजीरगंज। चार जनवरी को बदमाशों ने अमरोली गांव में शिक्षक सत्यपाल और नबावपुरा गांव में किशनलाल के घर से लाखों रुपये का माल लूट लिया था। दोनों घटनाओं का खुलासा होता उससे पहले बदमाशों ने करेंगी गांव के कृपाल के घर में डाका डालकर नगदी जेवर समेत करीब छह लाख रुपये का माल लूट लिया। इन घटनाओं का भी पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। वजीरगंज पुलिस अपनी किरकिरी बचाने के लिए लूट की वारदातों को चोरी में दर्ज कर रही है।



वर्जन-
सभी घटनाओं का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। कुछ क्लू मिले हैं। पकड़े गए एक चोर से भी पूछताछ की जा रही है। वर्कआउट के लिए एसओजी को भी लगाया गया है। थाना पुलिस को रात्रि गश्त तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।-मुन्ना लाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed