फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now urad-peanut cultivation will get a boost

Budaun News: अब उड़द-मूंगफली की खेती को मिलेगा बढ़ावा

Tue, 15 Jul 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Now urad-peanut cultivation will get a boost
बदायूं। परंपरागत खेती से हटकर अब जिले में किसानों को कम पानी में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों की ओर प्रेरित किया जा रहा है। यूपी डास्प (कृषि विविधीकरण परियोजना) के तहत जिले में 1564 हेक्टेयर भूमि पर वैकल्पिक फसलों का विस्तार किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य धान की खेती के कारण बढ़ते जल संकट को नियंत्रित करना है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से इस योजना के तहत क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। जिसमें प्रत्येक क्लस्टर 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल का होगा। जिले में कुल 1564 क्लस्टर बनाए जाएंगे। इन क्लस्टरों में धान के स्थान पर उड़द, मूंगफली, मक्का, बाजरा, मसूर और सब्जियों की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा। किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

--
ऐसे करें आवेदन
किसान 14 जुलाई से 13 अगस्त तक वेबसाइट www.updasp.co.in पर ऑनलाइन आवेदन भर सकते है। आवेदन के लिए किसान पंजीकरण संख्या, फोटो आईडी, आधार कार्ड, भूमि का विवरण (खतौनी), बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज अनिवार्य होंगे। योजना के अंतर्गत चयन प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। सभी लाभार्थियों को फार्म मशीनरी और विशिष्ट कृषि गतिविधियों से जोड़ा जाएगा, ताकि उनकी उत्पादन क्षमता और आय में इजाफा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह योजना किसानों को जलवायु के अनुकूल खेती के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगी। यह परियोजना न केवल खेती की लागत को कम करेगी, बल्कि किसानों को अधिक आय भी दिलाएगी।
-डॉ. विवेक कुमार गौरव, जिला परियोजना समन्वयक, यूपी डास्प
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed