फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now Meena Bazaar also started shrinking from fair Kakoda

Budaun News: मेला ककोड़ा से अब मीना बाजार भी सिमटने लगा

Sat, 02 Dec 2023 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now Meena Bazaar also started shrinking from fair Kakoda
ककोड़ा मेले में सिलवट्टा खरीदकर ले जाते लोग। संवाद
कादरचौक। मेला ककोड़ा से अब व्यापारियों के लौटने का दौर शुरू हो गया है। झूले और सर्कस उखड़ गए हैं, अब मीना बाजार भी धीरे-धीरे सिमटने लगा है। हालांकि आसपास गांवोंं के लोग मेले में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को वापसी से पहले लोगों ने गंगा स्नान किया।
विज्ञापन

गंगा की कटरी में लगने वाला रुहेलखंड का प्रसिद्ध मेला ककोड़ा अब उखड़ने लगा है। दूरदराज से आए झूले, सर्कस वालों ने सामान समेटना शुरू कर दिया है। एक-दो दिन में मेला पूरी तरह से उखड़ जाएगा, हालांकि अभी मीना बाजार में स्थानीय लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। उनके द्वारा जमकर खरीदारी की जा रही है। ऐसे में व्यापारियों के चेहरे चमक रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से मेले में गर्म कपड़ों की भी खूब खरीदारी हो रही है। सिल-बट्टा, लकड़ी का सामान, खेती के औजार भी खरीदे जा रहे हैं। जिला पंचायत के अनुसार चार दिसंबर को मेला ककोड़ा से झंडी वापस ककोड़ देवी मंदिर में पहुंच जाएगी। इसके साथ ही मेले का विधिवत समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
रात में पसर जाता है सन्नाटा
मेले से रात की रौनक अब पूरी तरह गायब हो गई है। आसपास गांवों के लोग शाम को मेले से लौट जाते हैं। इसके बाद सन्नाटा पसर जाता है। सिर्फ दुकानदार ही मेले में रह जाते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए मेला कोतवाली में पुलिस भी रहती है।

ककोड़ा मेले में सिलवट्टा खरीदकर ले जाते लोग। संवाद

ककोड़ा मेले में सिलवट्टा खरीदकर ले जाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed