फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now grain to be purchased with Aadhar no only

अब आधार नंबर से खरीदा जाएगा धान

Wed, 20 Sep 2017 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Wed, 20 Sep 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
Now grain to be purchased with Aadhar no only

इस बार धान खरीद के लिए शासन ने कई तरह के बदलाव किए हैं। किसानों को अब ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए प्रपत्रों की जरूरत नहीं होगी, केवल आधार नंबर से ही पंजीकरण कार सकेंगे। वहीं खाद्य और रसद विभाग की ओर से धान खरीद के लिए केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार शासन ने धान खरीद की ऑनलाइन व्यवस्था लागू की है। एक सितंबर से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है, लेकिन किसानों ने अभी तक इसमें रुचि नहीं ली है। कुछ किसानों का कहना है कि अभी धान की फसल भी तैयार नहीं हुई है। धान का सरकारी रेट और सुविधाएं ठीक रहीं तो वे पंजीकरण कराएंगे। पोर्टल पर अभी कुछ ही किसानों ने पंजीकरण कराया है। जिले में शासन की ओर से चार लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डिप्टी आरएमओ ने बताया है कि शासन की ओर से 28 धान खरीद केंद्र बनाए जाने के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए गांव-गांव पोस्टर लगा कर किसानों को इसकी जानकारी दी जाएगी। कार्यवाहक डिप्टी आरएमओ हरवेंद्र कुमार का कहना है कि  25 सितंबर से धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी। किसान अपना पंजीकरण प्रपत्र लेकर आएगा। तब उसका धान लिया जाएगा। 25 सितंबर से पहले ही धान खरीद केंद्र पर व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed