फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Notice issued to water park operators running without map

Budaun News: बिना नक्शा चल रहे वाटर पार्क संचालकों को जारी किए नोटिस

Thu, 21 Aug 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to water park operators running without map
वाटर पार्क का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट। स्रोत: प्रशासन
बदायूं। शहर की सीमा में कई वाटर पार्क बिना नक्शे के संचालित हो रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने तीन संचालकों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब-तलब किया है। बोले, सात दिन में जवाब नहीं दिया तो तीनों पार्कों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह बाबा वाटर पार्क का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने संचालक से नक्शा संबंधी कागजात तलब किए, जो संचालक नहीं दिखा पाए। इस पर मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जताई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट एचएस वाटर पार्क और डॉलफिन वाटर पार्क पहुंचे। वहां के संचालकों से भी नक्शा मांगा तो वह भी नहीं दिखा पाए। इस पर तीनों संचालकों को नोटिस भेजकर उनसे जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बिना नक्शा पास कराए कोई भी प्रतिष्ठान संचालित नहीं होने दिया जाएगा। सरकार के नियमों का पालन कराया जाएगा।

21 बरातघर संचालकों को भी जारी किए नोटिस
सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से राज महल, आरके रिसोर्ट और फोर लिव होटल के संचालकों ने ही नक्शा पास कराया है, जबकि अन्य करीब 21 संचालक बिना नक्शा पास कराए ही बरातघर संचालित कर रहे हैं। इन सभी को नोटिस देकर जवाब-मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed