{"_id":"6afb5f790208a7538c01fa40","slug":"no-salary-for-five-months-even-diwali-passed-by-just-like-that-badaun-news-c-123-1-sbly1001-177764-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पांच माह से नहीं मिला वेतन, दिवाली भी ऐसे ही गुजर गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पांच माह से नहीं मिला वेतन, दिवाली भी ऐसे ही गुजर गई
विज्ञापन
बदायूं के विकास भवन में सीडीओ को ज्ञापन देने के लिए ईसीसी एजुकेटर पहुंचे।स्रोत एजुकेटर
बदायूं। जिले में समग्र शिक्षा के तहत तैनात करीब 300 ईसीसी एजुकेटर को पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। दीपावली का त्योहार भी बिना वेतन के गुजरने से परेशान एजुकेटर सोमवार को सीडीओ कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने सीडीओ गामिनी सिंगला को अपनी समस्या बताकर बकाया वेतन दिलाने की मांग की।
जिले में करीब 300 ईसीसी एजुकेटर की भर्ती समग्र शिक्षा के तहत की गई है। ये एजुकेटर रेपिड फाॅर सॉल्यूशन कंपनी के माध्यम से काम कर रहे हैं। दीक्षा, सोनम, सपना, पूजा, अबिंतका, काजल आदि का आरोप है कि उनका मानदेय अक्सर समय पर नहीं मिलता। इस बार पांच महीने से भुगतान नहीं हुआ है। इससे उन्हें घरेलू खर्च चलाने में परेशानी हो रही है।
कर्मचारियों का कहना था कि दीपावली जैसे त्योहार पर भी वेतन न मिलने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एजुकेटर का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ गामिनी सिंगला ने तत्काल बीएसए नवीन कुमार को बुलाया। उन्होंने जल्द वेतन जारी कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने एजुकेटरों को आश्वस्त किया कि उनका वेतन समय पर दिलाने का प्रयास किया जाएगा। किसी भी तरह की परेशानी होने पर वे दोबारा उनसे मिल सकते हैं। इस मौके पर सत्येंद्र प्रताप सिंह, क्रांति देवी, मानसी, शालिनी, शिवानी, पुष्पा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
ईसीजी एजुकेटरों ने मिलकर अपनी समस्या बताई थी। इस संबंध में बीएसए को निर्देश दिए गए हैं कि संस्था से बात कर जल्द ही मानदेय का भुगतान कराएं। - गामिनी सिंगला, सीडीओ