फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   No action was taken against veterinary officers even after the deaths of the cattle.

Budaun News: गोवंशों की मौत के बाद भी नहीं हुई पशु चिकित्सा अधिकारियों पर कोई कार्रवाई

Sun, 04 Oct 2026 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
No action was taken against veterinary officers even after the deaths of the cattle.
बदायूं। जिले की अभिगांव व ब्यौर गोशालाओं में गोवंशों की मौत के आठ दिन बाद भी जिम्मेदार पशु चिकित्साधिकारियों का निलंबन अब तक नहीं हो सका है। न हीं उनके कार्यक्षेत्र ही बदले गए हैं। बता दें कि दोनों पशु चिकित्साधिकारियों के तत्काल निलंबन की संस्तुति डीएम ने शासन को भेज दी थी।
विज्ञापन


अभिगांव और ब्यौर गोशालाआ में गोवंशो के मरने के बाद डीएम ने सीडीओ गामिनी सिंगला और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं आश्रित शाखमुरी से जांच कराई गई थी। जांच आख्या मिलने के बाद 28 सितंबर की रात डीएम ने छह अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई कर दी थी। डीएम ने अभिगांव की ग्राम पंचायत सचिव नौसी परवीन और ब्यौर सचिव पवन सक्सेना को निलंबित कर दिया था। वहीं विकास खंड म्याऊं के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ज्ञानवीर और सालारपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुमित को तत्काल निलंबित करने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

डीएम ने दोनों पशु चिकित्साधिकारियों को निलंबित करने सहित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. प्रेम सिंह कोली के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव पशुपालन को पत्र लिखा था। बता दें कि पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. राजेन्द्र प्रसाद माहौर के आने के बाद भी इन पशु चिकित्साधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलना भी जरूरी नहीं समझा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दोनों पशु चिकित्साधिकारियों को निलंबित करने सहित मुख्य सीवीओ डॉ. प्रेम सिंह कोली के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव पशुपालन को पत्र भेज दिया गया है, उनके स्तर से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अवनीश राय, डीएम
---
सीवीओ ने नौशेरा गोशाला का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष



बदायूं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेम सिंह कोहली ने रविवार को नौशेरा गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोशाला में गोवंश के रखरखाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं देखीं।




सीवीओ ने गोवंश के रहने के लिए बने शेड, साफ-सफाई, भूसा-चारा भंडारण, हरा चारा, पीने के पानी की व्यवस्था तथा बीमार पशुओं के इलाज की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली व्यवस्थाओं पर सीवीओ ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि गोशाला में गोवंश की देखभाल अच्छी तरह की जा रही है। भूसा, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था मानकों के अनुरूप मिली। सीवीओ ने केयर टेकरों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वास्तव में केयर टेकर अच्छा कार्य कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed