फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nine bike riders injured after colliding with dead cattle on Ganga Expressway

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर मरे पड़े गोवंश से टकराकर नौ बाइक सवार घायल

Sat, 08 Nov 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Nine bike riders injured after colliding with dead cattle on Ganga Expressway
निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे। संवाद
दातागंज। गांव पापड़ व डहरपुर के बीच निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर मरे पड़े गोवंश से टकराकर बाइक सवार नौ लोग घायल हो गए। तीन लोगों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। बता दें कि गंगा एक्सप्रेस-वे अभी शुरू नहीं हुआ है, फिर भी अवैध रूप से बाइक सवार इस पर चलने लगे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़-डहरपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अंतिम दौर मेंं है। आधिकारिक तौर पर भले ही एक्सप्रेस-वे शुरू नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते इस पर छोटे-बड़े वाहन दौड़ लगा रहे हैं। कई बार हादसे होने के बाद भी प्रशासन ने इस पर संज्ञान नहीं लिया है। यही वजह है कि लोग इस हाईवे पर वाहन ले जा रहे हैं और हादसे के शिकार होते रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम सात बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव बौथरिया निवासी नरेश अपने साथी प्रेम सिंह के साथ घर लौट रहे थे। जल्दी पहुंचने के चक्कर में वह गंगा एक्सप्रेस-वे पर बाइक लेकर चले गए। पापड़ गांव के पास एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज के पास मरे पड़े गोवंश से बाइक टकरा गई, हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज दिया। जहां से गंभीर हालत में नरेश को हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गांव बेला डांडी के धर्मेंद्र अपने साथी नरेश के साथ गोवंश से टकरा गए। उनको भी सीएचसी भेजा गया। इसी दौरान घिलौर निवासी विकास और आर्येंद्र, सहसवान के गांव खरगबाड़ी के रहने वाले सरबन व अनिल तथा केशोपुर के रहने वाले सत्यवीर की बाइक भी गोवंश से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार घायल हो गए।
नरेश, धर्मेंद्र व विकास को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है। वहीं अन्य घायलों को प्रथम उपचार के बाद घर भेज दिया गया। शुक्रवार की सुबह जेसीबी से गोवंश को गंगा एक्सप्रेस-वे से हटवाकर दफन कराया गया। इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। एक के बाद एक चार बाइक सवार नौ लोग मरे पड़े गोवंश से टकराकर घायल हो गए थे। सभी का उपचार कराया गया। गोवंश को हटवा दिया है।


गंगा एक्सप्रेस-वे अभी संचालन के लिए नहीं खुला है। लोगों को इस पर अपने वाहनों को नहीं ले जाना चाहिए। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है कि वह कोई भी वाहन गंगा एक्सप्रेस-वे पर न जाने दें। - धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed