{"_id":"b0dce7cbc4b29a06cff2d8a915807a17","slug":"new-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई नियुक्तियों से बदलेगा बुनियादी शिक्षा का ढांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई नियुक्तियों से बदलेगा बुनियादी शिक्षा का ढांचा
badaun
Updated Sat, 24 Jan 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिक्षकों की कमी झेल रहे स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षकों के नियुक्ति होने से शिक्षकविहीन और ताला लटके स्कूल खुलने लगे हैं। अब शिक्षा गुणवत्ता में सुधार की कवायद के तहत बैठक कर समस्त बीईओ और कर्मचारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं।
तीन साल बाद शुरू हुई प्रशिक्षु भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्ति की प्रक्रिया जैसे ही शुरू हुई, तो विभाग ने सबसे पहले बंद और शिक्षकविहीन स्कूलों की सूची तैयार करते हुए आवंटित करना शुरू कर दिया। इससे बंद स्कूल खुल सकेंगे और एकल व शिक्षामित्रों के सहारे चल रहे स्कूलों को हैल्पिंग हैंड मिलेगा। पहले चरण में 1600 पदों में से चयनित 1388 की कटऑफ जारी की गई। इसमें शुक्रवार तक सात सौ प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। तमाम शिक्षकों ने ज्वाइन भी कर लिया है।
बीएसए कृपाशंकर वर्मा ने बताया कि जिले में हर एकल स्कूल में दो शिक्षक, शिक्षकविहीन में शिक्षक और बंद स्कूलों को खोला जा रहा है। सभी को इसके लिए कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बताया कि प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती से जनशक्ति में इजाफा हुआ है। लिहाजा अब उनका ध्येय शिक्षा में सुधार लाना है। बताया कि करीब सात सौ अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र देकर स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं। इससे लंबे समय से चल रही शिक्षकों की कमी दूर हो चुकी है।
विज्ञापन
00
बीईओ करें आकस्मिक निरीक्षण
बदायूं। बीएसए कृपाशंकर वर्मा ने शुक्रवार को सभी बीईओ को स्कूलों में आकस्मिक निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं।
बीएसए ने कहा है कि बीईओ अपने-अपने ब्लॉकों में सभी स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के लिए स्कूलों का निरीक्षण करें। लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ सख्ती करें ताकि शिक्षक अपनी जिम्मेदारी सही से निभा सकें। कहा कि अगर टीचर की तरफ से कोई लापरवाही और अनियमितता मिलती हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही काम में शिथिलता बरतने वाले बीईओ भी नहीं बख्शे जाएंगे।
बेसिक शिक्षा की खबर की फैक्ट फाइल
पहले-
-जिले में प्राथमिक स्कूलों की संख्या- 1826
-जिले में जूनियर स्कूलों की संख्या- 657
- जिले में तैनात शिक्षक- 4600
-जिले में शिक्षकों के रिक्त पद-2500
- बच्चों की संख्या 2.75 लाख
वर्तमान में
-प्रशिक्षु भर्ती के बाद करीब सात सौ शिक्षकों में इजाफा
दूसरे चरण की काउंसिलिंग के बाद 800 शिक्षकों की और होगी बढ़ोतरी।
-गणित, विज्ञान की भर्ती के बाद 400 शिक्षकों की और बढ़ोत्तरी होगी।
- करीब ग्यारह सौ शिक्षामित्र लगे हैं स्कूलों में