फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   new couple entry ban in bareilly temple

अनुसूचित जाति के दूल्हा-दुल्हन को मंदिर में प्रवेश से रोका, हंगामा

Sat, 15 Feb 2020 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 15 Feb 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
new couple entry ban in bareilly temple
no entry - फोटो : अमर उजाला

शहर से सटे ग्राम भगवतीपुर में शुक्रवार को अनुसूचित जाति के दूल्हा-दुल्हन को मंदिर में घुसने नहीं दिया गया। करीब तीन घंटे दोनों मंदिर परिसर में खड़े रहे और गेट की चाबी मांगते रहे। अंत में उन्होंने पुलिस को फोन किया और परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने जैसे तैसे मामले को संभाला और मंदिर का गेट खुलवाकर पूजा अर्चना कराई।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम भगवतीपुर निवासी अनुसूचित जाति के सोनू पुत्र ओम प्रकाश की शादी मूसाझाग के मौसमपुर गांव निवासी अनामिका के साथ हुई है। शुक्रवार को उसकी बरात गांव लौटी थी। शाम को करीब पांच बजे सोनू अपनी पत्नी को लेकर गांव के पश्चिम दिशा में स्थित ग्राम देवता के मंदिर पर पूजा अर्चना कराने ले गया था।
विज्ञापन


बताते हैं कि उस वक्त मंदिर के गेट पर ताला पड़ा हुआ था। सोनू और उसके परिवार वालों ने मंदिर के पास रहने वाले लोगों से चाबी मांगी लेकिन उन्होंने अनुसूचित जाति के लोग होने की वजह से मंदिर की चाबी नहीं दी। उनसे साफ कह दिया गया कि उन्हें मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएगा। परिवार वाले उनसे गुजारिश करते रहे लेकिन उनके दिल नहीं पसीजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक नव दंपती मंदिर परिसर में खड़े। तब तक गांव के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। बाद में परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। उसके बाद सोनू ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की बात कहते हुए मोहल्ले के एक व्यक्ति से चाबी ली। तब कहीं मंदिर का गेट खोला गया और नव दंपती ने पूजा की।

बताते हैं कि गांव में अनुसूचित जाति के केवल तीन परिवार हैं। उनका आरोप है कि ये लोग आज भी छुआछूत मानते हैं। इससे उन्हें चाबी नहीं दी गई। उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है और न ही पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई की है। दूल्हा दुल्हन अपने घर चले गए हैं।

अनुसूचित जाति के परिवार को पूजा करने से रोका गया। यह गलत बात है। मंदिर तो सभी धर्मों का है। दरअसल मंदिर की चाबी नहीं मिली थी। इससे ताला नहीं खुल सका था और दंपती को इंतजार करना पड़ा।

- आशीष पटेल उर्फ बंगाली बाबू, ग्राम प्रधान

हमने गांव में पता किया था। लोगों ने बताया कि मंदिर में काफी सामान रखा है। इससे ताला लगा दिया जाता है। कुछ लोग राजनीति करके गांव का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
- प्रमोद कुमार यादव, चौकी इंचार्ज खेड़ा नवादा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed