{"_id":"670c1e2ba3329ecac4098d74","slug":"neighbor-attacked-an-elderly-man-and-his-two-sons-with-an-iron-rod-badaun-news-c-123-1-sbly1035-127653-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बुजुर्ग समेत दो बेटों पर पड़ोसी ने लोहे की रॉड से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बुजुर्ग समेत दो बेटों पर पड़ोसी ने लोहे की रॉड से किया हमला
विज्ञापन
उझानी में पिटाई से घायल शेर मोहम्मद और उनके बेटे। संवाद
उझानी। घर के सामने निर्माण सामग्री पड़ी देख बिफरे लोगों ने बुजुर्ग पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उन्हें बचाने की कोशिश में मारपीट के दौरान बुजुर्ग के दोनों बेटे भी लहूलुहान हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल कराया है।
घटना रविवार दोपहर की है। पठानटोला मोहल्ले के मानकपुर रोड इलाके में बुजुर्ग शेर मोहम्मद (65) के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। बताते हैं कि लिंटर डलवाने के लिए बुजुर्ग ने रेता-बजरी सड़क किनारे अनलोड करा ली। इससे गुस्साए पड़ोसी और उसके परिजनों ने शेर मोहम्मद से गाली गलौज की। बुजुर्ग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उन पर लोहे की रॉड से हमला कर सिर फोड़ दिया। शेर मोहम्मद के बेटे मुजीब (42) और फहीम (38) की भी पिटाई कर दी गई।
घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मोहल्ले के लोगों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर चले गए। पिटाई से घायल बुजुर्ग समेत उनके बेटों को लेकर परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। घायल शेर मोहम्मद की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों में से एक को हिरासत में ले लिया। घायलों में बुजुर्ग और उनके बेटे मुजीब को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा गंजशहीदा मोहल्ले में शनिवार रात मारपीट में मदन कुंवरपाल (20) घायल हो गया। घायल मदन ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।