फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   NCC training is strengthening the steps of daughters and boosting their self-confidence.

Budaun News: एनसीसी प्रशिक्षण से बेटियों के मजबूत हो रहे कदम, बढ़ रहा आत्मविश्वास

Mon, 28 Sep 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
NCC training is strengthening the steps of daughters and boosting their self-confidence.
अनन्या मिश्रा
बदायूं। पढ़ाई के साथ एनसीसी प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है। परेड, शारीरिक अभ्यास और अनुशासन के साथ उन्हें नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आपात स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण दे रहे लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा ने बताया कि छात्राओं को एनसीसी की गतिविधियों के माध्यम से अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आत्मरक्षा के तरीके, शारीरिक दक्षता और आपात स्थिति में सुरक्षित रहने की जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं में आत्मनिर्भरता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। छात्राओं का कहना है कि एनसीसी से जुड़ने के बाद उनमें न केवल शारीरिक मजबूती आई है, बल्कि किसी परिस्थिति का सामना करने का हौसला भी बढ़ा है।
विज्ञापन


अब किसी के सामने अपनी बात रखने में झिझक नहीं
एनसीसी में आने के बाद आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। परेड और अन्य गतिविधियों के दौरान अनुशासन में रहना सीखा है। अब लोगों के सामने अपनी बात रखने में पहले जैसी झिझक नहीं होती। -जूही
विज्ञापन
विज्ञापन


मुश्किल समय में खुद की रक्षा करना सीख रहे
प्रशिक्षण में आत्मरक्षा के तरीके सीखने का मौका मिल रहा है। किसी आपात स्थिति में घबराने के बजाय खुद को सुरक्षित रखने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए, इसकी जानकारी दी जा रही है। -विधि तोमर

टीम के साथ काम करने की आदत बनी
एनसीसी में सभी गतिविधियां मिलकर करने से टीमवर्क की भावना विकसित हुई है। परेड और शारीरिक अभ्यास से फिटनेस बेहतर होने के साथ जिम्मेदारी निभाने की आदत भी बन रही है। -आशी राणा


एनसीसी से कॅरियर को लेकर मिली नई दिशा
एनसीसी प्रशिक्षण से सेना और अन्य सेवाओं में करियर बनाने की प्रेरणा मिल रही है। प्रशिक्षण में अनुशासन, नेतृत्व और विपरीत परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की सीख मिल रही है, जो भविष्य में भी काम आएगी। -अन्नया मिश्रा

अनन्या मिश्रा

अनन्या मिश्रा

अनन्या मिश्रा

अनन्या मिश्रा

अनन्या मिश्रा

अनन्या मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed