फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   National Lok Adalat reunites 115 families

Budaun News: राष्ट्रीय लोक अदालत ने 115 परिवारों को फिर से मिलाया

Mon, 22 May 2023 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat reunites 115 families
राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों की समस्याएं सुनते बैंक के कर्मचारी। संवाद
बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, इसमें वैसे तो सभी प्रकार के वादों का निस्तारण किया गया लेकिन सबसे ज्यादा फायदा उन दंपतियों को हुआ, जो लंबे समय से कचहरी आकर तारीखें ले रहे थे। खासकर महिलाओं को ज्यादा दिक्कत हो रही थी। इस लोक अदालत में 115 पारिवारिक और कुल 25944 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में विचाराधीन बैंकों, विभागों और तमाम तरह के 25944 मामलों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय न्यायाधीश सत्यप्रकाश और अपर प्रधान न्यायाधीश परशुराम के प्रयासों से कई जोड़ों के मध्य सुलह समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

लोक अदालत में 115 पारिवारिक मामले निपटाए गए। उनमें कई दंपती एक साथ रहना चाहते थे तो कुछ दंपती ने अलग-अलग रहने का फैसला लिया था। मामला लोक अदालत में पहुंचा तो यहां न्यायाधीशों ने प्रयास कर उनके वादों का निस्तारण करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रथम अपर जिला जज सुनीत चंद्र, स्पेशल जज उदयभान सिंह, स्पेशल जज अखिलेश कुमार गुप्ता, स्पेशल जज/नोडल अधिकारी लोक अदालत दीपक यादव, स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट मोहम्मद नसीम, नवनीत भारती, सीजेएम मोहम्मद साजिद, एडीजे सारिका गोयल, जिला बार के अध्यक्ष होते लाल मौर्य, महासचिव पवन गुप्ता समेत कई बैंकों और कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed