फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nagar Kirtan taken out from Jogipura Gurdwara

गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के मौके पर निकाला नगर कीर्तन

Sun, 06 Nov 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan taken out from Jogipura Gurdwara
बदायूं। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा की ओर से गुरुनानक देव महाराज के प्रकाश उत्सव के मौके पर जोगीपुरा गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया। प्रमुख मार्गों से होता हुआ कीर्तन जोगीपुरा गुरुद्वारे पर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में शामिल झांकियों ने लोगों ने मन मोह लिया।
विज्ञापन

गुरुनानक देव महाराज का 553वां प्रकाश उत्सव मानते हुए श्रीगुरुग्रंथ साहब की छत्रछाया में पांच प्यारों की अगुवाई में शनिवार को एक विशाल नगर कीर्तन का आयोजन गुरुद्वारा से किया गया। सबसे आगे निशान साहिब, रणजीत नगाड़ा ने अपनी आकर्षण छटा बिखेरी। पंजाब से पाइप बैंड, रुद्रपुर से आए ढोल मास्टर ग्रुप, बरेली से आई गतका पार्टी ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

स्कूली बैंडबाजों व बच्चों के डांस को खूब पंसद किया गया। सुखमनी सेवा सोसायटी व माता गुजर कौर सेवा सोसायटी की संगत ने गुरुवाणी द्वारा सबको परमात्मा से जोड़ने का प्रयास किया। नगर कीर्तन की समाप्ति गुरुद्वारा जोगीपुरा पर हुई। वहां पर सभी संगत ने लंगर चखा। अंत में गुरुद्वारा प्रधान सरदार प्रतिपाल सिंह दुआ ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत
नगर कीर्तन का लोगों ने जगह-जगह पर स्वागत किया। हलवाई बाजार में सरदार भगत सिंह ने नगर कीर्तन का स्वागत किया और प्रसाद बांटा। सरदार भगत सिंह ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों को सरोपा भेंट किए। गुरुमीत कौर खालसा ने पांच प्यारों को सम्मानित किया। आशू नारंग, संजय अरोरा, अनिल अरोरा, जगदीश शर्मा, मनोज मिश्रा, अमित सक्सेना, अमित साहू आदि मौजूद रहे।

जुलूस में शामिल डाँडिया करते बच्चे। संवाद

जुलूस में शामिल डाँडिया करते बच्चे। संवाद- फोटो : BADAUN

जुलूस में शामिल पांच प्यारे।  संवाद

जुलूस में शामिल पांच प्यारे। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed