{"_id":"055811b4fde174b86b73954d1904ae9b","slug":"myaun-probe-placed-against-baa-school-warden-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्याऊं बा विद्यालय की वार्डन के खिलाफ बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्याऊं बा विद्यालय की वार्डन के खिलाफ बैठाई जांच
बदायूं
Updated Wed, 05 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
म्याऊं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के वार्डन खिलाफ तीन सदस्यी जांच समिति बैठाई गई है। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि म्याऊं कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की एक छात्रा मंगलवार को सुबह करीब 5.30 बजे विद्यालय से गायब हो गई थी। जिसकी सूचना मिलने पर तुरंत छात्रा को ढूंढने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई। छात्रा के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद बीएसए शर्मा ने बा स्कूल की वार्डन से पूरे मामले की जानकारी ली और छात्रा के परिवार वालों से संपर्क किया। श्री शर्मा ने बताया म्याऊं बा स्कूल में पढने वाली छात्रा उसहैत में अपनी नानी के घर पर मिल गई है, लेकिन म्याऊं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बार्डन की ऐसी लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वार्डन के खिलाफ तीन सदस्यीए जांच कमेटी का बैठाई है यदि जांच में वार्डन की लापरवाही की पुष्टी होती है तो संविदा को समाप्त कर दी जाएगी।