फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A three-day temporary firecracker market will be set up in front of the stadium.

Budaun News: स्टेडियम के सामने लगेगा तीन दिवसीय अस्थायी पटाखा बाजार

Sat, 31 Oct 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A three-day temporary firecracker market will be set up in front of the stadium.
बदायूं। दिवाली पर तीन दिन अस्थायी पटाखा बाजार लगवाने के लिए जिला प्रशासन ने एआरटीओ रोड पर स्टेडियम के सामने बड़े ग्राउंड की जगह फाइनल की है। यहां पर 50 दुकानें लगेंगी। तीन दिन दुकानें लगाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से लाइसेंस बनवाने के लिए फार्म मिलना शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को कुछ लाइसेंस भी जारी कर दिए गए।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सुमित कुमार ने बताया कि अस्थायी पटाखा बाजार लगवाने के लिए कई जगह देखी गईं, लेकिन कुछ न कुछ कमियां दिखीं। स्टेडियम के सामने जिस ग्राउंड को अस्थायी पटाखा बाजार लगवाने के लिए फाइनल किया गया है, वहां जगह काफी है और आबादी से काफी दूर है।
विज्ञापन

फायर सहित अन्य सुरक्षा के दृष्टिगत जगह ठीक है। यहां पर 50 दुकानें लगेंगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अस्थायी लाइसेंस जारी करने के लिए उनके कार्यालय से फॉर्म मिलना शुरू हो गए हैं। आधार कार्ड, फर्म का नंबर, पेनकार्ड व अन्य जरूरी कागजात आवेदन के साथ जमा करने होंगे। कुछ व्यापारियों ने आवेदन करके लाइसेंस बनवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दातागंज, बिसौली और बिल्सी तहसील मुख्यालय पर अस्थायी पटाखा बाजार लगाने के लिए जगह चयनित करने के लिए टीम गठित है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। एक-दो दिन में वहां की भी जगह तय हो जाएगी।



6 से 8 नवंबर तक लगेंगी दुकानें
अस्थायी पटाखा बाजार में दुकानें 6 नवंबर से 8 नवंबर तक लगेंगी। डीएम के निर्देशानुसार पटाखों की दुकानों की स्थापना, अग्नि सुरक्षा व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य होगा। प्रत्येक क्लस्टर स्थल पर प्राथमिक उपचार, एंबुलेंस व कम से कम दो अग्निशमन वाहन उपलब्ध रहना अनिवार्य है। खुले या लटकते तार, नग्न प्रकाश, गैस लैंप व तेल से जलने वाले लैंप का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी दुकानें टिन शेड या अग्निरोधक सामग्री से निर्मित शेड में ही लगाई जाएंगी। दो दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी रहेगी। न्यूनतम 50 मीटर की दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा।


अस्थायी पटाखा लगाने के लिए शहर में जगह फाइनल हो गई है। इसके अलावा बिल्सी, बिसौली और दातागंज में भी अस्थायी बाजार लगेगा। जिले में आठ फायर टेंडर हैं, शासन से दो की मांग और की गई है ताकि सहसवान तहसील में भी अस्थायी पटाखा बाजार लगवा सकें। - अवनीश राय, डीएम, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed