{"_id":"6ae4f6befb1613210c09cfbb","slug":"district-lags-behind-target-in-ayushman-card-creation-badaun-news-c-123-1-sbly1001-176650-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आयुष्मान कार्ड बनाने में जिला लक्ष्य से पिछड़़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आयुष्मान कार्ड बनाने में जिला लक्ष्य से पिछड़़ा
विज्ञापन
बदायूं। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाने की रफ्तार लक्ष्य के मुकाबले काफी धीमी है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब 63 प्रतिशत कार्ड ही बन पाए हैं। शेष पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब विशेष अभियान चलाने जा रहा है। एक नवंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में छूटे हुए लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। साथ ही जिन पात्र लोगों के कार्ड किसी कारण से नहीं बन पा रहे हैं, उनकी समस्या का भी पता लगाया जाएगा।
जिले में कुल 14.80 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। अब तक 9.33 लाख कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस तरह करीब 5.47 लाख कार्ड अभी बनने बाकी हैं। लक्ष्य पूरा करने के लिए विभाग की ओर से एक नवंबर से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए गांवों और शहरी क्षेत्रों में छूटे हुए परिवारों के सदस्यों को चिह्नित कर कार्ड बनवाने पर जोर दिया जाएगा।
साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने के दौरान कई पात्र लाभार्थियों के कार्ड किसी न किसी कारण से नहीं बन पा रहे हैं। ऐसे लोगों का डाटा बीडीएम पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है, ताकि उनकी समस्या और कार्ड न बनने की वजह सामने आ सके। अब तक करीब 85 हजार लाभार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। विशेष अभियान के दौरान इन मामलों की समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
5.47 लाख कार्ड बनाने की चुनौती
जिले में निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए अभी करीब 5.47 लाख कार्ड बनाए जाने हैं। एक नवंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाले अभियान में विभाग का जोर पात्र परिवारों के उन सदस्यों पर रहेगा, जो अभी योजना से नहीं जुड़ सके हैं। इसके साथ ही पोर्टल पर दर्ज ऐसे लाभार्थियों के मामलों का निस्तारण कराने का प्रयास होगा, जिनके कार्ड बनाने में तकनीकी या अन्य दिक्कत आ रही है। विभाग का प्रयास है कि अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जा सके।
आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके तहत दो माह विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही बीडीएम पोर्टल पर भी डाटा अपलोड किया जाएगा। - डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ