फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   murder case

कासगंज की शारदा देवी का था अलापुर में मिला शव, परिजनों ने की शिनाख्त

Mon, 10 Feb 2020 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
murder case
अलापुर। म्याऊं रोड पर कस्बे से करीब सात सौ मीटर दूर पूर्व विधायक शिनोद कुमार शाक्य के ईंट भट्ठा पर मिट्टी के ढेर में दबा मिला शव कासगंज की महिला का था। रविवार को उसके परिवार वाले कासगंज पुलिस के साथ अलापुर थाने पहुंचे। परिजन ने महिला के कपड़ों और सामान से शिनाख्त की।
विज्ञापन

अलापुर पुलिस ने म्याऊ रोड पर कस्बे से करीब सात सौ मीटर दूर पूर्व विधायक शिनोद शाक्य के भट्ठा से 31 जनवरी को मिट्टी के ढेर में दबा महिला का शव बरामद किया था। शव तीन से चार दिन पुराना था। महिला की हत्या सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर की गई थी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमार्टम कराने के बाद लावारिस में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अलापुर पुलिस घटना के खुलासा में लगी थी। दो दिन पहले एक पुलिस टीम एटा और कासगंज गई थी। कासगंज पुलिस से संपर्क किया और पूरी जानकारी दी। महिला कासगंज कोतवाली के गांव नगला भूड़ की रहने वाली 56 वर्षीय शारदा देवी पत्नी छोटे लाल है। रविवार को अलापुर थाने पहुंचे महिला के भतीजे रोहन लाल पुत्र कुंवरपाल ने बताया कि शारदा देवी का बेटा जयसिंह कासगंज जेल में है। यहां उसकी मुलाकात शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन के एक व्यक्ति से हुई थी। इस व्यक्ति की बाद में जमानत हो गई। उसने जय सिंह की जमानत के लिए शारदा देवी से बात की और रुपये भी ले लिए। शारदा देवी 28 जनवरी को बेटे की जमानत के सिलसिले में निकली थी। परिवार के लोगों को कुछ अन्य लोगों पर भी शक है। शारदा देवी कासगंज से लापता हुई थीं। उनकी गुमशुदगी वहीं दर्ज है ऐसे में हत्या की रिपोर्ट भी वहीं दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

महिला की शिनाख्त हो गई है। कासगंज पुलिस के साथ परिवार वाले पहुंचे थे। कपड़ों और अन्य सामान से पहचान की। उन्होंने अलापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार करते हुए कासगंज में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। परिवार वालों के साथ आए पुलिस कर्मी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केजी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed