{"_id":"6a8dfb48f0414f529c0b688d","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-a-roadways-bus-badaun-news-c-123-1-bdn1010-171616-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
उघैती। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर ग्राम टिटौली के एक पब्लिक स्कूल के पास मंगलवार शाम रोडवेज की बस से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
शाम करीब साढ़े चार बजे इस्लामनगर की ओर जा रही रोडवेज बस ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक बस के नीचे घुस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को रुदायन सीएचसी पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गुफरान (25) पुत्र अबरार, निवासी बेहटा गुसाईं, थाना बिल्सी के रूप में हुई है।
सीओ आलोक सिद्धू का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।
डबल डेकर बस की टक्कर से बाइक सवार घायल
बिनावर। बरेली-बदायूं हाईवे के निकट गंगा एक्सप्रेस-वे के चेंजओवर के पास एक बाइक सवार बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
बाइक सवार हरिओम (35) पुत्र भागीरथ निवासी ग्राम सिसइंया किशन थाना दातागंज, अपनी बाइक से घटपुरी रेलवे स्टेशन की ओर रोड क्रॉस कर रहे थे। तभी बदायूं की ओर से आ रही डबल डेकर बस की चपेट में आ गए। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस पलटने से बाल-बाल बची और पटरी से नीचे चली गई। बस में करीब 40 सवारियां थीं। बिनावर पुलिस ने घायल बाइक सवार को बरेली इलाज के लिए भेजा है। उसके परिजनों को भी सूचना भेज दी गई है। संवाद