{"_id":"67a3b694f3df2fd743067187","slug":"mother-and-son-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-trolley-two-injured-badaun-news-c-4-1-bly1014-575333-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रॉला की चपेट में आकर बाइक सवार मां-बेटे की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रॉला की चपेट में आकर बाइक सवार मां-बेटे की मौत, दो घायल
विज्ञापन
उझानी। ज्ञान बैंक्वेट बैंकट मैरिज हॉल के सामने बुधवार रात करीब पौने दस बजे ट्रॉला की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि मासूम बच्ची समेत दो घायल हो गए। पुलिस सभी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां डॉक्टर ने मां-बेटे को मृत घोषित कर घायलों का उपचार शुरू किया। मां बेटे की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम है।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव युसूफनगर निवासी चंद्रकेश की पत्नी ममता (48) और बेटा विजय (28) बुधवार रात किसी काम से उझानी बाइक से गए थे। बाइक पर चंद्रकेश की बेटी भावना (20) और एक तीन साल की बच्ची भी थी। वे लोग उझानी नगर में ज्ञान बैंक्वेट मैरिज हॉल के सामने गुजर रहे थे।
इसी दौरान ट्रॉला ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रॉले के पहिये के नीचे आने से ममता और बाइक चला रहे बेटे विजय की मौके पर मौत हो गई, जबकि भावना और एक मासूम बच्ची घायल हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सभी को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। यहां डॉक्टर ने ममता और विजय को मृत घोषित कर दिया। मां बेटे के मौत की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां परिजनों में चीत्कार मच गई।
उझानी शादी से लौटते समय हुआ हादसा
बदायूं। ममता की शादी एटा के वीरेंद्र से हुई थी। पति की मौत के बाद ममता अपने मायके कुंवरगांव क्षेत्र के गांव यूसुफ नगर में गांव के ही चन्द्रकेश से शादी करके उसके साथ रहने लगी थी। जमीन को लेकर पहले पति के भतीजे ने वाद दायर कर रखा था। इसी सिलसिले में किसी से बातचीत करने और शादी में शामिल होने वह उझानी गई थी। बुधवार को लौटते समय हादसे में ममता, उसके बेटे विजय की मौत हो गई, जबकि बेटी व एक अन्य बच्चा घायल है। ममता आशा कार्यकर्ता थी। संवाद