फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mother and child die at Bilsi CHC in Budaun

Budaun News: बिल्सी सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का आरोप- रुपये न देने पर स्टाफ ने इलाज में देरी की

Thu, 08 Jan 2026 02:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Jan 2026 02:15 PM IST
सार

बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को प्रसव के बाद महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी स्टाफ पर इलाज में देरी करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Mother and child die at Bilsi CHC in Budaun
बिल्सी सीएचसी पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में महिला व उसके नवजात की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारी तीन हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इसी के चलते समय पर इलाज शुरू न होने से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। बुधवार को हुए इस मामले के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन


गांव दिधौनी निवासी हरपाल की पत्नी कुसुम (39) को बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी लेकर पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार, महिला का यह छठा प्रसव था। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने इलाज शुरु करने से पहले तीन हजार रुपये की मांग की। जद्दोजहद में इलाज देरी से शुरू हुआ तो नवजात मृत पैदा हुआ। 
विज्ञापन


नवजात के जन्म के कुछ ही देर बाद प्रसूता की भी हालत बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि हालत बिगड़ने के बावजूद समय रहते डॉक्टर को नहीं बुलाया गया और न ही उच्च केंद्र रेफर किया गया। कुछ समय बाद कुसुम की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया। कोतवाल का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

स्टाफ नर्स को हटाया, जांच के लिए टीम गठित
इस मामले में सीएमओ ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। वहीं लापरवाही होने पर सीएचसी बिल्सी की एक स्टाफ नर्स को वहां से हटाने की कार्रवाई की गई है, लेकिन ऐसे गंभीर मामले में लोग दोषी चिकित्सकों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।  

महिला में थी खून की कमी
सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला डिलीवरी के लिए अस्पताल लाई गई थी, प्रसव के दौरान बच्चा मृत पैदा हुआ। महिला में अत्यधिक खून की कमी थी, इसलिए उसे उच्च केंद्र रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। बाद में मृत अवस्था में वापस अस्पताल लेकर आए।

सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि जच्चा-बच्चा के मौत की जानकारी मिली है। टीम गठित कर इसकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल जो स्टाफ नर्स तैनात थी उसको हटा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed