फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   More than three thousand examinees scared of mathematics

गणित से डर गए तीन हजार से ज्यादा परीक्षार्थी

Mon, 20 Mar 2017 11:45 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 20 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
More than three thousand examinees scared of mathematics
exam
यूपी बोर्ड की सोमवार को हुई हाईस्कूल गणित की परीक्षा 3136 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। वे परीक्षा देने ही नहीं पहुुंचे। इसी तरह 1091 छात्राओं ने हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा नहीं दी। 
विज्ञापन

हाईस्कूल में उच्चगणित में 20252 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 17497 उपस्थित रहे। जबकि 2755 अनुपस्थित रहे। प्रारंभिक गणित की परीक्षा में 1816 में से 1435 उपस्थित थे। 381 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह हाईस्कूल गृहविज्ञान की परीक्षा में 10467 छात्राएं पंजीकृत थीं। इनमें से 9376 उपस्थित रहीं। 1091 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 मार्च से प्रारंभ हो चुकी हैं। 111 परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सचल दस्ते छापामारी कर रहे हैं। डीआईओएस राकेश कुमार ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। दो परीक्षार्थियों के पकड़े जाने की चर्चा रही। हालांकि डीआईओएस ने नकलची पकड़े जाने की बात से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरे कमरों में परीक्ष्रा दे रहे परीक्षार्थी
बदायूं। शहर के यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज के कुछ परीक्षा कक्षों में घना अंधेरा था और छात्राएं बामुश्किल  पेपर को हल कर रही थीं। वहीं शहर से सटे गांव नगला शर्की में कुंवर रूकम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज की बाउंड्री पर कई सीढ़ियां लगी मिलीं। परीक्षा कक्ष के पास ही दीवार टूटी है। इससे आसानी ने नकल को विद्यालय के अंदर और बाहर फेंका जा सकता है लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed