फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   More than one lakh devotees expected to reach Kachla Ghat on Ganga Dussehra

Ganga Dussehra 2023: कछला घाट पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना

Sun, 28 May 2023 05:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 May 2023 05:44 PM IST
सार

गंगा दशहरा पर स्नान का विशेष महत्व है। कछला गंगाघाट पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए बदायूं जिले के अलावा भी दूरदराज से श्रद्धालु आते हैं। गंगा स्नान को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
More than one lakh devotees expected to reach Kachla Ghat on Ganga Dussehra
कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा दशहरा का स्नान मंगलवार को है। बदायूं के उझानी में कछला घाट पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। इसके मद्देनजर नगर पंचायत, प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पीएसी के साथ आसपास थानों को फोर्स भी घाट पर तैनात किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह लौनिया ने कर्मचारियों के साथ खुद भी घाट पर सफाई की।

विज्ञापन


गंगा दशहरा पर स्नान का विशेष महत्व है। कछला गंगाघाट पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए बदायूं जिले के अलावा भी दूरदराज से श्रद्धालु आते हैं। बरेली, कासगंज, मथुरा, आगरा, एटा और हाथरस आदि समेत राजस्थान के श्रद्धालु भी यहां आकर स्नान करते हैं। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद के बीच रविवार सुबह कछला नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की टीम घाट पर पहुंची। दोपहर तक सफाई का काम चला।
विज्ञापन


नगर पंचायत चेयरमैन जगदीश सिंह लौनिया ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ खुद भी सफाई की। ईओ रजन कुमार पांडेय ने बताया कि घाट पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। नावों पर प्राइवेट गोताखोर भी रहेंगे। गहराई वाले स्थानों पर संकेतक लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज के सामने होगी पार्किंग

पुलिस व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में घाट पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। पीएसी और आसपास थानों के फोर्स को भी लगाया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की डिमांड भेज दी गई है। 

श्रद्धालुओं के वाहनों को गंगाघाट से पहले ही पार्किंग स्थल पर रोक दिया जाएगा। पार्किंग स्थल डिग्री कॉलेज के सामने खाली मैदान में बनाया गया है। इस दौरान घाट के आसपास भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। स्नान की पूर्व संध्या पर ही पुलिस व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed