{"_id":"686acee803ebfe885c097fae","slug":"modi-has-made-dr-shyama-prasad-mukherjees-dreams-come-true-dp-bharti-badaun-news-c-123-1-bdn1010-142590-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को मोदी ने किया साकार : डीपी भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को मोदी ने किया साकार : डीपी भारती
विज्ञापन
बिल्सी में मुखर्जी के व्यक्तित्व-कृतित्व पर हुई संगोष्ठी में हिस्सा लेते लोग। संवाद
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। इसके लिए जिले में 30 स्थानों पर मंडल संगोष्ठी आयोजित की गईं।
वजीरगंज मंडल संगोष्ठी में भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और आत्मसम्मान को अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना की, जो आज भारतीय जनता पार्टी का विशाल वटवृक्ष बनकर खड़ा है। 11 मई 1953 को जम्मू कश्मीर में बिना परमिट के घुस जाने पर गिरफ्तार हुए और जेल भेजे गए। 30 जून 1953 को संदिग्ध परिस्थितियों में जेल में उनका स्वर्गवास हो गया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के अधूरे सपनों को मोदी सरकार पूरा कर रही है।
इसी तरह सलारपुर, मंडल मुजरिया, दहगवां, सहसवान नगर, सहसवान ग्रामीण मंडल में जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, मंडल सिविल लाइन, जगत, बसोमा, बिनावर में संबोधित किया। जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत ने मंडल उझानी नगर, उझानी ग्रामीण, आसफपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अनुज माहेश्वरी ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। म्याऊं मंडल की ओर से ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रवक्ता शैलेंद्र मोहन शर्मा ने कहा डॉ. मुखर्जी ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विचार को साकार करने के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह राजपूत, पंकज पाठक, रामू सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उसावां के ब्लाॅक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा रहे। ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी, मंडल महामंत्री शिवम पांडेय, सोनू मिश्रा, आशीष सिंह, आनंद सिंह चौहान सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी तरह बिल्सी नगर के उझानी रोड स्थित गल्ला मंडी के गेस्ट हाउस में रविवार को भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक संदीप चौहान की अध्यक्षता में संगोष्ठी की गई। कार्यक्रम में विवेक राठी, शैलेंद्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, मंडल अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, निखिल सक्सेना, पीयूष राठी, गगन राठी, अमित मिश्रा आदि थे। संवाद