फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Missing married woman arrives at police station on her own; declares she will live with her lover.

Budaun News: लापता विवाहिता खुद पहुंची थाने, बोली- प्रेमी के संग ही रहूंगी

Sun, 13 Sep 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Missing married woman arrives at police station on her own; declares she will live with her lover.
जरीफनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 दिन पूर्व लापता हुई 21 वर्षीय विवाहिता की बरामदगी के लिए परिजनों ने पांच सितंबर को एसएसपी अंकिता शर्मा से गुहार लगाई थी। पुलिस सक्रिय होती, उससे पहले ही विवाहिता खुद थाना जरीफनगर पहुंच गई। थाने पहुंचकर सीमा ने पुलिस को बताया कि वह बालिग है और मर्जी से गई थी। अपने प्रेमी संग ही रहना चाहती है। पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

पुलिस विवाहिता के हवाले से बताया कि उसकी शादी 7-8 माह पूर्व ग्राम मलिकपुर बिचौला में हुई थी, लेकिन शादी से करीब दो वर्ष पहले से ही उसका इंस्टाग्राम पर एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी के साथ ही वह घर से गई थी और अब वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। पुलिस के अनुसार युवती बालिग है और उसने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई है। पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया है। उसने अपहरण से इन्कार किया है, इसलिए पुलिस ने उसे सहसवान न्यायालय में पेश किया है। बता दें कि सीमा के लापता होने पर परिजनों ने थाना जरीफनगर में 24 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इधर, सहसवान सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला मिल गई है। बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed