फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   miscreants looted the doctor by taking him hostage in budaun

यूपी में बड़ी वारदात: मरीज बनकर आए बदमाश... डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर पीटा, लूटपाट कर हुए फरार

Thu, 17 Aug 2023 10:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 17 Aug 2023 10:21 AM IST
सार

बदायूं में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार शाम बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मरीज बनकर क्लीनिक पर आए बदमाशों ने डॉक्टर दंपती को बंधक बना लिया। उन्हें पीटा और घर में लूटपाट कर फरार हो गए। इस वारदात से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
miscreants looted the doctor by taking him hostage in budaun
टेप से बांधे डॉक्टर दंपती के हाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार शाम परशुराम चौक के नजदीक शिव कुटीर क्लीनिक में डॉक्टर दंपती को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और 40 हजार की नकदी, सोने की चेन व मोबाइल लूटकर भाग गए। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें पीटा। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुरा में गोआश्रय स्थल के नजदीक डॉ. सुरेंद्र गोविल और उनकी पत्नी डॉ. मृदुला गोविल का शिव कुटीर नाम से क्लीनिक है। क्लीनिक के अंदर ही उनका आवास हैं। उनके दो बेटे हैं। उनमें एक डॉ. गीतेश गोविल नोएडा में कॉर्डियोलॉजिस्ट हैं जबकि दूसरा बेटा गुड़गांव में रहता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दोस्त बना हैवान: आरी से काट दिया मित्र का सिर, वजह जान कोई नहीं कर पा रहा यकीन, पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर दंपती ने बुधवार शाम करीब पांच बजे क्लीनिक बंद कर दिया। डॉ. सुरेंद्र गोविल की अधिवक्ता तरित माथुर से मोबाइल पर बात हुई कि शाम 7:30 बजे बदायूं क्लब में मीटिंग हैं। उन्हें वहां उपस्थित रहना है। इससे डॉक्टर शाम करीब सात बजे तैयार उनकी प्रतीक्षा करने लगे जबकि उनकी पत्नी चाय बनाने लगीं।

इसी दौरान पांच-छह बदमाश मरीज बनकर क्लीनिक में पहुंचे। एक बदमाश ने कमर में दर्द बताया तो दूसरे ने बुखार आना बताया। इस पर डॉक्टर ने उनसे कहा कि वह कल आएं। इस समय कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है। यह सुनकर बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा तान दिया और उन्हें पकड़कर घर के अंदर ले गए।

 

टेप से बांधे दंपती के हाथ

बदमाशों ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और डॉक्टर दंपती के हाथ टेप से बांध दिए और लूटपाट शुरू कर दी। उसी दौरान अधिवक्ता तरित माथुर उनके गेट पर पहुंचे। पहले उन्होंने दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से आवाज नहीं आई तो उन्होंने डॉक्टर को कॉल की लेकिन बदमाशों ने उन्हें कॉल रिसीव नहीं करने दी।

इस दौरान बदमाशों ने घर में रखे 40 हजार रुपये, एक सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया और जैन मंदिर के सामने वाला गेट खोलकर भाग गए। इधर, अधिवक्ता ने किसी तरह दरवाजा तोड़वाया। जब वह अंदर पहुंचे तो डॉक्टर दंपती के बंधे हाथ देखकर हैरान रह गए। उन्होंने अधिवक्ता को पूरी घटना बताई।

तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इससे कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और सीओ सिटी आलोक मिश्रा भी पहुंच गए। एसएसपी के आदेश पर तुरंत बदमाशों का सुराग लगाने के लिए टीम लगा दी गई।

अधिवक्ता नहीं आते तो हो सकती थी बड़ी घटना

गनीमत यह रही कि जिस दौरान बदमाश घर में लूटपाट कर रहे थे। उसी दौरान अधिवक्ता तरिथ माथुर वहां पहुंच गए। इससे बदमाशों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने पकड़े जाने के डर से जो लूटा मिला वही लूटकर चले गए।

खराब निकले क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे

डॉक्टर दंपती के क्लीनिक में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगे हैं लेकिन वह काफी समय से खराब हैं। इससे पुलिस को उनसे कोई मदद नहीं मिली। अन्य स्थानों पर लगे कैमरों की मदद से पुलिस बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि शहर में डॉक्टर दंपती के साथ घटना हुई है। पुलिस टीम लगा दी गई है। बदमाशों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed