फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Friend cut off friend s head with a saw In Bareilly s Bhojipura

दोस्त बना हैवान: आरी से काट दिया मित्र का सिर, वजह जान कोई नहीं कर पा रहा यकीन, पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 16 Aug 2023 07:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली/भोजीपुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली/भोजीपुरा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 16 Aug 2023 07:49 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, परिवार की महिला से अवैध संबंधों को लेकर निन्हा अपने दोस्त की बेइज्जती करता था। आरोपी ने बताया कि उसने कई बार निन्हा को ऐसा न करने के लिए कहा था पर वह नहीं माना।

विज्ञापन
Friend cut off friend s head with a saw In Bareilly s Bhojipura
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सिर काटकर की गई युवक निन्हा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। उसके दोस्त शशि कपूर उर्फ अड्डा ने ही उसकी हत्या की थी। आरोपी ने बताया कि निन्हा उसकी बार-बार बेइज्जती करता था। पुलिस ने अड्डा को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

गांव पीपलसाना चौधरी के मजरा कंचनपुर निवासी निन्हा उर्फ जोगेंद्र (33) का सिर कटा शव 23 जुलाई को दिवंगत हरीराम गंगवार के मझौआ रोड स्थित खेत से बरामद हुआ था। सिर धड़ से 50 मीटर दूर उन्हीं के धान के खेत में मिला था। 23 जुलाई को ही निन्हा की बहन सुमन ने खेत मालिक के बटाईदार दिनेश मौर्य निवासी पीपलसाना चौधरी व खां साहब निवासी रम्पुरा माफी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दिनेश मौर्य को खेत के पास से पकड़ लिया था। लगातार कई दिन तक पूछताछ में नामजदगी गलत पाई गई थी। तब पुलिस ने दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। 22 जुलाई की रात सवा दस बजे एक फुटेज में निन्हा के साथ कंचनपुर का ही शशिकपूर उर्फ अड्डा जाते हुए देखा गया। आते हुए वह अकेले ही दिखा था। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि अड्डा फरार हो गया था। उसे मंगलवार को रम्पुरा माफी रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पेड़ काटने के दौरान दिया वारदात को अंजाम
अड्डा ने पुलिस को बताया कि दोनों लोग मिलकर अक्सर आसपास के जंगल से छोटी-मोटी चोरियां करते थे। निन्हा के उसकी भाभी से अवैध संबंध थे। जब भी निन्हा उसे मिलता तो अवैध संबंध को लेकर उसकी बेइज्जती करता था। तब उसने निन्हा को सबक सिखाने का फैसला कर लिया था। उसने शाम को शराब पी और निन्हा के घर गया। निन्हा ने पहले से शराब पी रखी थी। वह निन्हा को लकड़ी चोरी की बात कहकर ले गया। दोनों ने हरीश गंगवार के बाग से यूकेलिप्टस के दो पेड़ काटे।

निन्हा को पसीना आने लगा तो उसने शर्ट उतारकर घास पर रख दी। तभी अड्डा ने निन्हा की गर्दन पर पीछे से आरी का वार किया। वह घायल होकर गिर गया, फिर उस पर आरी से ताबड़तोड़ वार किए और उसकी गर्दन काटकर अलग कर दी। इसके बाद सिर को बाग के पास धान के खेत में फेंक दिया। इसके बाद घर आकर आरी को पानी से धोकर अपने घर में ईंटों के मलबे में छिपा दिया। घटना के समय पहने कपड़ों को जला दिया और गांव से फरार हो गया।

परिवार की महिला से अवैध संबंधों को लेकर निन्हा अपने दोस्त की बेइज्जती करता था। आरोपी ने बताया कि उसने कई बार निन्हा को ऐसा न करने के लिए कहा था पर वह नहीं माना। वह इस बात से तंग आ चुका था तो उसने साजिश करके हत्या की। आरोपी को जेल भेज दिया है, आरी भी बरामद कर ली है। -राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed