फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Miscreants buried Shivling and Nandi in the ground Hindu organization created ruckus in Budaun

Budaun News: खुराफातियों ने शिवलिंग व नंदी को जमीन में दबाया, हिंदू संगठन ने किया हंगामा

Sat, 07 Dec 2024 05:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Dec 2024 05:27 PM IST
सार

बदायूं में माहौल खराब करने की कोशिश की गई। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि खुराफातियों ने धर्मस्थल पर कब्जा कर शिवलिंग और नंदी को जमीन में नीचे दबा दिया। उनकी सूचना पर पुलिस ने धर्मस्थल पर शिवलिंग स्थापित कराया। 

विज्ञापन
Miscreants buried Shivling and Nandi in the ground Hindu organization created ruckus in Budaun
शिवलिंग को साफ करते हिंदूवादी संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक मंदिर में स्थापित शिवलिंग व नंदी को कुछ खुराफातियों ने जमीन के नीचे दबा दिया। जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता शनिवार सुबह मंदिर में पहुंच गए। पुलिस को भी बुलवा लिया गया। पुलिस की मौजूदगी में जमीन में दबा हुआ शिवलिंग व नंदी को निकाला गया। पुलिस ने मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के नेता उज्ज्वल गुप्ता ने बताया कि दातागंज मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पार सूरजकुंड है। यहां एक छोटा मंदिर है। मंदिर में पिछले कुछ दिनों से खुराफातियों ने कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं मंदिर की दीवारों पर बुद्ध बिहार लिखते हुए बाबा डॉ. भीमराव आंबेडकर का फोटो लगा दिया है। पुलिस ने हिंदू संगठनों की मदद से शिवलिंग का निकलवाकर पुन: स्थापित करवाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed