फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Midday meal samples should be kept safe till the school is closed.

Budaun News: मध्याह्न भोजन का सैंपल स्कूल बंद होने तक रखा जाए सुरक्षित

Sat, 06 Jul 2024 05:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 06 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Midday meal samples should be kept safe till the school is closed.
बदायूं। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मध्याह्न भोजन दिया जाता है। भोजन वितरण से पहले प्रधानाध्यापक, स्टाफ व रसोइयों की ओर से गुणवत्ता की दृष्टि से उसको परखा जाएगा। साथ ही पके-पकाए भोजन का सैंपल स्कूल बंद होने तक सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन



जिले के 2155 स्कूलों के कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए दोपहर में खाना उपलब्ध कराने के लिए मध्याह्न भोजन योजना चलाई जा रही है। आए दिन मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहते हैं। सवालों के बीच अब विभाग ने आपात स्थिति से निपटने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

नवागत बीएसए ने कहा है कि मिड-डे मील सामग्री की गुणवत्ता के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही हर स्कूल में रजिस्टर तैयार किया जाए। इसमें डीएम, एसडीएम, एसपी, सीएमओ, बीएसए, बीडीओ, बीईओ, प्रभारी चिकित्साधिकारी, अग्निशमन अधिकारी, स्थानीय थानाध्यक्ष के कार्यालय व मोबाइल का नंबर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं स्कूल के आसपास प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर का नाम व मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाएगा। जिसे किसी आपात स्थिति में तुरंत बुलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed