फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Meritorious students and teachers were honored in the Nipun Bharat Mission program

Budaun News: निपुण भारत मिशन कार्यक्रम में मेधावी व शिक्षक हुए सम्मानित

Sat, 29 Jun 2024 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students and teachers were honored in the Nipun Bharat Mission program
डायट ​स्थित ऑडिटोरियम में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।स्रोत-प्रशासन
बदायूं। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2023-24 में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही परीक्षा की तैयारी कराने वाले 197 शिक्षक-शिक्षिकाओं को डीएम ने सम्मानित किया गया। निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के तहत बीईओ, जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी की कार्यशाला के माध्यम से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ऑडिटोरियम में डीएम मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि हमें देश का एक जिम्मेदार व सफल नागरिक बनने का भी मार्ग प्रशस्त करती है। बीएसए स्वाति भारती ने कार्यशाला के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालयों को निपुण बनाए जाने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी बीईओ, एसआरजी, एआरपी, शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं। इनको विभिन्न संस्मरणों के माध्यम से प्रेरित किया।
विज्ञापन

बीईओ कादरचौक दिलीप कुमार ने विद्यालयों को निपुण बनाने, सपोर्टिव सुपरविजन को प्रभावी बनाने की रणनीति पर पीपीटी के माध्यम से विस्तारपूर्वक चर्चा की। म्याऊ एआरपी नरेश अग्रवाल, दहगवां के मो. मोहसिन, पीयूष कुमार, जसवीर सिंह, सुधा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला व्यायाम शिक्षक रामदास को किया सम्मानित
बदायूं। सिंगापुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें पांच किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक जितने वाले बेसिक शिक्षा के जिला व्यायाम शिक्षक रामदास यादव को डीएम मनोज कुमार, बीएसए स्वाति भारती ने प्रशस्ति पत्र, मेडल पहनाकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed