फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   menka gandhi

स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले आईएएस दंपती के तबादले पर मेनका नाराज

Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
menka gandhi
भाजपा के पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह की तबीयत जानने के लिए पहुंची सांसद मेनका गांधी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मेनका गांधी दिल्ली में स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले आईएएस दंपती के बचाव में सामने आई हैं। शनिवार को बदायूं पहुंचीं मेनका गांधी ने कहा कि आईएएस खिरवार दंपती को साजिश के तहत दिल्ली से हटाया गया है। उन पर जो आरोप लगे हैं, वह पूरी तरह झूठे हैं। मेनका ने केंद्र सरकार की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह कौन सा तरीका है कि किसी को भी उठाकर कहीं भी फेंक दिया। हालांकि यह भी बोलीं कि लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में भी अच्छे अधिकारियों की जरूरत है।
विज्ञापन

मेनका गांधी शनिवार को पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह उर्फ पप्पू भैया के आवास पर उनसे मिलने आई थीं। दरअसल, पूर्व विधायक लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। यहां मेनका ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्व विधायक अवनीश कुमार से उनके पारिवारिक रिश्ते हैं। उनके स्वास्थ्य का हाल जानने ही वह यहां आई हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने दिल्ली के स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले आईएएस दंपती की घटना पर कहा कि वह आईएएस खिरवार को अच्छी तरह से जानती हैं। वह बहुत ही काबिल अधिकारी हैं। वह लोगों की बात सुनते हैं और उन पर कार्रवाई भी करते हैं, इसीलिए उन पर जो कार्रवाई की गई है वह बिल्कुल गलत है। साजिश के तौर पर उनको वहां से हटाया गया है। मेनका ने कहा कि लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश ऐसी जगह नहीं है जो सजा के रूप में तैनाती का मुद्दा बनाया जाए। इन प्रदेशों में भी काबिल लोगों की जरूरत है। इसके बाद सांसद थोड़ी देर रुकने के बाद बरेली रवाना हो गईं।
विज्ञापन

मेनका गांधी बोलीं- शहर में दें जगह, बनाएंगे अस्पताल
बदायूं। सांसद मेनका गांधी ने पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह के आवास पर मौजूद नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल से कहा कि वह शहर में उन्हें एक एकड़ जगह दें, वहां पर वह जानवरों के लिए अस्पताल खोलेंगी। पालिकाध्यक्ष ने शहर में इतनी जगह न होने की बात कही तो वहां मौजूद एक प्रधान ने कहा कि शहर के पास में उनकी ग्राम पंचायत है और वहां पर पर्याप्त जगह है। वह अस्पताल खोलने के लिए दे सकते हैं। इस पर सांसद ने जगह देने के लिए कहा। यह भी बोलीं कि जानवरों के लिए अस्पताल खोलने के लिए जो भी खर्च होगा, वह स्वयं वहन करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed