फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mecca started drying again on the highway, waiting for the accident

हाईवे पर फिर सूखने लगी मक्का, हादसे का इंतजार

Wed, 14 Jul 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Mecca started drying again on the highway, waiting for the accident
बदायूं। बदायूं-दिल्ली हाईवे पर उझानी के पास किसान मक्का सूखा रहे हैं। हाईवे पर दोनों ओर मक्का सुखाने से हाईवे पर कम जगह बची है। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। पहले हुए हादसों से भी प्रशासन सबक नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

बरेली-मथुरा व दिल्ली हाईवे को जोड़ने वाले बाईपास पर मक्का उत्पादकों का कब्जा बना हुआ है। करीब एक सप्ताह से हाईवे पर सड़क के दोनों ओर सुखाने के लिए मक्का किसानों ने डाल दी है। किसानों ने वाहनों से बचाने के लिए रोड की साइड र्में इंटों को भी लगा दिया है। ऐसा करने से हादसे की आशंका बढ़ गई है। वहीं कुछ स्थानों पर तो किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी सड़क किनारे खड़ी दे रहे हैं। हाईवे पर होकर रोज ही सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी सरकारी वाहनों से निकलते हैं लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बता दें कि पिछले साल भी कई किसानों ने हाईवे पर मक्का सूखाया था।
विज्ञापन

उझानी-बिल्सी रोड पर भी सूखाई जा रही मक्का
हाईवे के अलावा उझानी बाईपास से बिल्सी को जाने वाले रोड पर भी तमाम जगहों पर किसानों द्वारा सड़क पर मक्का सुखाई जा रही है। पुलिस प्रशासन भी इससे अनजान बना हुआ है। ऐसे में यहां भी हादसे की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हो चुके हैं हादसे
18 अगस्त 2020 को बरेली-मथुरा हाईवे स्थित उझानी बाईपास पर मिहौना मोड़ के नजदीक दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव जैपालपुर-धनोररा निवासी अवधेश गुप्ता (24) की पत्नी अंजली (22) उझानी से बदायूं की ओर जा रहे थे। तभी बदायूं डिपो की रोडवेज बस ने सामने से रौंद दिया। बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।

-2019 में उझानी-बिल्सी रोड पर रिसौली निवासी बाइक पर युवक बदायूं जा रहे थे। तब वह हाईवे पर पड़ी मक्का पर बाइक फिसल गई। इससे वह घायल हो गए थे। गनीमत थी उस वक्त कोई वाहन नहीं आया था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed