फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   matdata diwas per nikali raili

स्टूडेंट्स ने निकाली रैली, ईओ ने शपथ दिलाई

Sun, 25 Jan 2015 11:42 PM IST
उझानी (बदायूं)
उझानी (बदायूं) Updated Sun, 25 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
matdata diwas per nikali raili
मतदाता दिवस पर रविवार को ईओ ललतेश सक्सेना ने नागरिकों समेत कर्मचारियों
विज्ञापन
को राष्ट्रीय अभियान में सक्रियता की शपथ दिलाई। साथ ही एपीएम पीजी कॉलेज की छात्र और छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।
नगर परिषद कार्यालय परिसर में रविवार दोपहर में ईओ ललतेश सक्सेना ने नागरिकों समेत पालिका कर्मियों को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों की महत्ता का समझाया। कहा कि मतदान मौलिक अधिकार है। इसे संवैधानिक प्रक्रिया को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी को राष्ट्रीय कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रदीप गुप्ता, विनोद सक्सेना, राजेश कुमार जौहरी, संजीव कुमार, नफीस अहमद, मुकेश शर्मा, तौसीफ अहमद, आलोक कुमार राना और वीरपाल आदि मौजूद थे। एपीएम पीजी कॉलेज के प्राचार्य नरेंद्र सिंह की अगुवाई में छात्र और छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को मतदाताओं के अधिकारों के प्रति सजग किया। छात्रों ने पोस्टर बनाकर उन्हें भी रैली में दिखाया। रैली में शिल्पी पांडेय, आदर्शकांता, राजकुमारी गुप्ता, नेहा शर्मा, आशीष गुप्ता, छवि सोलंकी, सविता चौहान, देवेंद्र उपाध्याय, शालिनी सक्सेना और दाताराम शर्मा के साथ छात्र और छात्राएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed