Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Secretary and staff beaten at committee office; case registered against six individuals

Budaun News: धनतेरस पर खूब हुई धनवर्षा, कारोबार 425 करोड़ के पार

Fri, 06 Nov 2026 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Secretary and staff beaten at committee office; case registered against six individuals
बदायूं के सराफा बाजार में मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
बदायूं। धनतेरस पर शुक्रवार को सुबह से रात तक बाजार में भीड़ उमड़ी। बर्तन, सराफा, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल्स के शोरूमों पर जमकर खरीदारी हुई। 12 हजार दोपहिया, तिपहिया और कारों के बिकने की बात सामने आई। शहर के व्यापारिक संगठनों ने बताया कि इस बार धनतेरस पर खरीदारी में पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा है। कारोबार 425 करोड़ के पार होने का अनुमान है। सराफा और बर्तन बाजार में छोटी-बड़ी दुकानों पर दिनभर भीड़ रही।
विज्ञापन

शाम होते-होते मुख्य बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं बची। बाजार की गलियों में ऐसे हालात हो गए कि लोगों को बाइकें छोड़कर पैदल शॉपिंग करनी पड़ी। बर्तन बाजार की दुकानों और सराफा के शोरूम देर रात तक खुले रहे। बाजारों में पुलिस अधिकारी सक्रिय रहे। खील बतासे, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों से लेकर घरों को सजाने के सामान की दुकानों पर देर रात तक भीड़ रही। झाड़ू भी जमकर बिकी।
विज्ञापन

बच्चों के साथ खरीदारी आए लोगों ने स्टॉलों पर चाट-पकौड़ी का भी आनंद लिया। बच्चों ने खिलौनों और गुब्बारों की भी खरीदारी की। लोगों की भीड़ देखकर व्यापारियों के चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खूब बिके स्टील, पीतल और तांबे के बर्तन
धनतेरस को लेकर व्यापारियों ने पहले से ही दुकानों को सजा रखा था। बर्तन की दुकानों पर स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की खूब बिक्री हुई। महिलाओं ने खासकर पूजा के बर्तन, कलश, थाली और दीपक खरीदे। बर्तन व्यापारी गोल्डी रस्तोगी ने बताया कि लोग इस दिन ज्यादातर छोटे बर्तन खरीद रहे हैं। कारोबारी संजीव वैश्य ने बताया कि ग्राहक बर्तनों के साथ पीतल की लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां, पूजा सामान आदि खरीद रहे हैं।

खूब बिके सोने-चांदी के सिक्के व लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां
छोटी बड़ी मिलाकर शहर में 16 से ज्यादा सराफा दुकानें हैं। पुराना और नया सराफा बाजार में सोने-चांदी के सिक्के, बिस्कुट, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और आभूषणों की खरीदारी के लिए लोगों की कतारें लगी रहीं। ज्वैलर्स की दुकानों पर सुबह से लेकर रात तक ग्राहकों का तांता लगा रहा। सराफा कारोबारी प्रमुख वैश्य ने बताया कि शोरूम पर ग्राहकों के लिए खरीदारी पर निश्चित उपहार दिए जा रहे हैं। सोने-चांदी के दामों में कुछ गिरावट से भीड़ बढ़ी है। कारोबारी नितिन वर्मा ने बताया कि इस बार अच्छा कारोबार की उम्मीद है।

12 हजार वाहनों की हुई बिक्री
वाहन शोरूमों पर बाइक, स्कूटी और कार की खरीदारी के लिए लोगों ने पहले से ही बुकिंग करा रखी थी। शुभ मुहूर्त में वाहनों की डिलीवरी लेने के लिए शोरूमों पर भीड़ जुटी। लोगों ने नए वाहन खरीदकर घरों में पूजा-अर्चना की। जीएस हीरो पर धनतेरस को लेकर पूरा मेला नजर आया। हजारों की संख्या में लोग बाइक खरीदने और बुकिंग की डिलीवरी लेने शोरूम पर पहुंचे। जीएस के मैनेजर राजीव शर्मा के अनुसार, जिले में धनतेरस पर करीब छह हजार बाइकें बिकी हैं। अन्य वाहनों के शोरूमों को मिलाकर करीब 12 हजार वाहनों की खरीदारी हुई है। इसमें ऑटो, ई-रिक्शा, गुड्स वाहन के साथ कारें भी शामिल हैं।



खूब बिकी वाशिंग मशीन और एलईडी
इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोबाइल, मिक्सर आदि की अच्छी बिक्री हुई। दुकानदारों ने धनतेरस पर विशेष छूट और उपहारों की स्कीम भी चला रखी थी, जिसका ग्राहकों ने जमकर लाभ उठाया। कारोबारी पवन ने बताया कि सबसे ज्यादा वाशिंग मशीन और एलईडी की लोगों ने खरीदारी की।

25 से 40 हजार की रेंज में खूब बिके मोबाइल फोन
धनतेरस पर लोगों ने मोबाइल फोन की खूब खरीदारी की। लोग अपनी पसंद के मोबाइल फोन खरीदते हुए नजर आए। दुकानदार रचित गुप्ता ने बताया कि कुछ लोगों ने पहले से ही मोबाइल की बुकिंग करा दी थी। उन्होंने बताया कि कंपनियों की ओर से कई विशेष आकर्षक ऑफर दिए गए थे। दुकानदार के अनुसार, प्रीमियम मोबाइल फोन के साथ ही ग्राहकों ने 25 से 40 हजार की रेंज के फोन की अधिक खरीदारी की।

सजावट पूजा की सामग्री खूब बिकी
पूजा सामग्री और सजावट के सामान की दुकानों पर भी भीड़ रही। खील-बतासे, खिलौने, मिट्टी के दीये, झालर, रंगोली के रंग, लक्ष्मी जी के चरण, फूल-माला और पूजा की थाली लोगों ने खरीदी। विद्याराम ने बताया कि करवाचौथ के बाद दीये तैयार कर लिए थे। अब दीये की बिक्री बढ़ने लगी है।


---अनुमानित कारोबार -----
वर्ग कारोबार
सराफा 150 करोड़
ऑटोमोबाइल सेक्टर- 160 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद- 50 करोड़
पूजा का सामान- 5 करोड़
मिठाई ड्राई फ्रूट्स- 10 करोड़
रियल स्टेट- 5 करोड़
बर्तन- 20 करोड़
सजावटी सामान लाइटें 5 करोड़
कपड़ा 20 करोड़
कुल 425 करोड़
---
(अलग-अलग व्यापारिक संगठनों से बातचीत के अनुसार)
---
धनतेरस पर जिलेभर में हुए 325 बैनामे


- बैनामों से 38.22 लाख रुपये मिला राजस्व



संवाद न्यूज एजेंसी



बदायूं। धनतेरस के मौके पर जिलेभर के उप निबंधन कार्यालयों में 325 बैनामे हुए, जिसमें मकान, प्लॉट, भू-खंड और कृषि भूमि खरीदी गई। इन बैनामों से सरकार को 38.22 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।




उप निबंधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा बैनामे सदर प्रथम कार्यालय में हुए। यहां 92 बैनामे हुए और 5,99,800 रुपये का राजस्व मिला। सदर द्वितीय में 32 बैनामे हुए और 13,95,810 रुपये का राजस्व मिला। बिसौली उप निबंधन कार्यालय में 23 बैनामे हुए और 8,09,040 रुपये का राजस्व मिला। सहसवान में 35 बैनामे हुए। 5,53,240 रुपये का राजस्व मिला। बिल्सी और दातागंज में 143 बैनामे हुए। कुल 4,64,110 रुपये राजस्व मिला। सहायक महानिरीक्षक उपनिबंधन सुरेश चंद्र मौर्य ने बताया कि जिलेभर में 325 बैनामे हुए। कुल 38.22 लाख रुपये का राजस्व सरकार को प्राप्त हुआ है।

बदायूं के सराफा बाजार में मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

बदायूं के सराफा बाजार में मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

बदायूं के सराफा बाजार में मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

बदायूं के सराफा बाजार में मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

बदायूं के सराफा बाजार में मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

बदायूं के सराफा बाजार में मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

बदायूं के सराफा बाजार में मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

बदायूं के सराफा बाजार में मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

बदायूं के सराफा बाजार में मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

बदायूं के सराफा बाजार में मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

बदायूं के सराफा बाजार में मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

बदायूं के सराफा बाजार में मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

बदायूं के सराफा बाजार में मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

बदायूं के सराफा बाजार में मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

बदायूं के सराफा बाजार में मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

बदायूं के सराफा बाजार में मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed