{"_id":"6aee0db12c44f8e5b6035c8d","slug":"accusation-of-taking-away-a-teenage-girl-case-registered-against-four-people-badaun-news-c-123-1-sbly1006-177125-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: किशोरी को ले जाने का आरोप, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: किशोरी को ले जाने का आरोप, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बिल्सी। गांव गुधनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री को बहलाकर ले जाने और विरोध करने पर परिजनों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दी तहरीर में पिता ने कहा है कि उसकी पुत्री 30 अक्तूबर की रात घर पर सो रही थी। रात करीब तीन बजे जब परिजन जागे तो वह घर में नहीं मिली। आरोप है कि चार नवंबर की शाम उसे जानकारी मिली कि गांव निवासी अली मोहम्मद अपने भाई फारुख की मदद से उसे कहीं ले गया है।
पिता का आरोप है कि जब वह अपनी पत्नी के साथ अली मोहम्मद के घर पूछताछ करने पहुंचे तो उसके पिता और उसकी मां गाली-गलौज और मारपीट पर आमादा हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि उक्त मामले में बिल्सी कोतवाली में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद