{"_id":"6820e6144d1e40df510d5520","slug":"married-woman-dies-of-illness-murder-charge-badaun-news-c-123-1-sbly1018-139211-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विवाहिता की बीमारी से मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विवाहिता की बीमारी से मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
बदायूं। विवाहिता की बीमारी से मौत हो गई। मायके पक्ष ने हंगामा करते हुए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम कराया है। रिपोर्ट में बीमारी से मौत होना पाया गया है।
उसावां थानाक्षेत्र के गांव बसई निवासी रामनिवास ने बेटी मंजू की शादी करीब 15 साल पहले मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी पप्पू के साथ की थी। मायके पक्ष का आरोप है कि बेटी पर तीन बेटे हैं। पति शराब पीकर आए दिन मंजू के साथ मारपीट करता था। दो दिन पहले ही पति समेत देवर, सास व जेठ आदि ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने घटना की सूचना नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे। गांव के ही किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि मंजू की मौत हो गई है। रविवार को मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव जिला मुख्यालय भेज दिया। पोस्टमाॅर्टम में बीमारी से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।