फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Marking of patients with cleft lip and palate will be done from June 15

Budaun News: पंद्रह जून से होगा होंठ, तालू कटे मरीजों का चिह्नांकन

Sun, 04 Jun 2023 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Marking of patients with cleft lip and palate will be done from June 15
बदायूं। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम मनोज कुमार ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 15 जून से 21 जून तक विकासखंडवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल में नि:शुल्क पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत जन्म से कटे हुए होंठ और कटे तालू के मरीजों का निशुल्क पंजीकरण और उनका उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी चिह्नित मरीजों का उपचार हेल्थ सिटी हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ में होगा। उनका उपचार समेत आना-जाना, रहना, खाना नि:शुल्क रहेगा। निर्बल आय वर्ग के परिवारों को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। इस दौरान सीडीओ केशव कुमार, सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, हेल्थ सिटी के नीरज कुमार शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed