फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Markets gears up for Navratra

सज गए मां के दरबार, मंदिरों में तैयारियां पूरी             

Thu, 21 Sep 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Thu, 21 Sep 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Markets gears up for Navratra
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह तो  दिख रहा है, लेकिन व्रत सामग्री पर जीएसटी का ग्रहण लग गया है। हालांकि बाजारों में बुधवार को रौनक दिखी, श्रद्धालुओं ने मां के पूजन के लिए चुनरी, नारियल, रोली, कलश आदि  सामग्री खरीदी। वहीं उपवास के लिए खाद्य पदार्थों की पिछली साल की अपेक्षा इस बार खरीदारी कुछ कम रही। मां के आगमन के लिए घरों और मंदिरों को साफ-सुथरा कर माता के स्वागत के लिए लोग तैयारियों में लगे रहे।          शारदीय नवरात्र को लेकर बाजार सज गया है। माता के मंदिरों को भी रंगरोगन कर तैयार कर दिया गया है। सब्जी मंडी, छह सड़का, फ्लाई ओवर के नीचे, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर दुकानें सज गई हैं। सबसे अधिक भीड़ मां की चुनरी, माला, वस्त्र, आभूषण, शृंगार सामग्री की दुकानों पर है। लोगों ने नवरात्र में उपयोग की जाने वाली हवन सामग्री, कपूर, सुगंधित अगरबत्तियों, दीपकों की खरीदारी की। दुर्गा पंडालों में स्थापित करने के लिए मूर्तियां खरीदीं। वैसे तो शहर में मां का विशाल नगला  मंदिर है। इसके अलावा शहर में अन्य छोटे-छोटे मंदिर भी हैं।         

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed