फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Many inspectors and constables were transferred

Budaun News: कई दरोगा और सिपाहियों का किया तबादला

Mon, 26 May 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Many inspectors and constables were transferred
बदायूं। एसएसपी डाॅ. ब्रजेश सिंह ने रविवार की शाम कई दरोगा और सिपाही के कार्यक्षेत्र बदल दिए। एसएसपी ने पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर बाबूराम गौतम को वजीरगंज का इंस्पेक्टर क्राइम बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर सिमरजीत कौर को क्राइम ब्रांच भेजा है। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह अभी तक वजीरगंज के अपराध निरीक्षक थे। उन्हें अब क्राइमब्रांच भेजा गया है। एसआई वारिस खान को कादरचौक की मोहम्मदगंज चौकी से थाने भेजा गया है। एसआई संजीव कुमार को कादरचौक थाने से मोहम्मदगंज चौकी का प्रभारी बनाया है। थाना मूसाझाग में तैनात दरोगा हरगोविंद सिंह को इसी थाने का एसएसआई बनाया है। एसआई ओमप्रकाश शाक्य को थाना मूसाझाग से बिल्सी, एसआई रवींद्र कुमार को पुलिस लाइन से सदर कोतवाली की नई सराय चौकी, एसआई रिंकू सिंह को नई सराय चौकी से उझानी की अब्दुल्लागंज चौकी, एसआई अश्वनी शर्मा को सदर कोतवाली की सोथा चौकी से उसहैत थाने की नौली फतुआबाद चौकी का प्रभार दिया है। एसआई जितेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से सोथा चौकी, एसआई मोहनिस को पुलिस लाइन से अलापुर थाना भेजा गया है। एसआई अविनाश पुंडीर को पुलिस लाइन से कादरचौक थाने में तैनाती दी गई है। दरोगा मुकेश त्यागी को मालपुर ततेरा चौकी से जरीफनगर थाने भेजा है। कछला चौकी पर तैनात एसआई प्रताप सिंह को जरीफनगर थाने की नाधा चौकी पर तैनात किया है। नाधा चौकी के प्रधान एसआई अनिल राणा को हजरतपुर थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed