फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Many houses collapsed due to torrential rain, woman died and five injured

Budaun News: मूसलाधार बारिश से गिरे कई घर, महिला की मौत और पांच घायल

Tue, 02 Sep 2025 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Many houses collapsed due to torrential rain, woman died and five injured
जोगीपुरा में ​​​स्थित दुकान में भरा पानी, बाहर बैठे दुकानदार। संवाद
बदायूं। जिले में रविवार सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश सोमवार को भी जारी रही। लगातार 26 घंटे की बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। निचले इलाकों में घरों और दुकानों तक पानी घुस गया। बारिश से एक घर की दीवार और छत गिरने से महिला की मौत हो गई व पांच लोग घायल हो गए। वहीं कई जगहों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक कच्चे घर गिर गए हैं।
विज्ञापन

जिले में लगातार हो रही बरसात ने नगर पालिका और जिला प्रशासन की पोल खोल दी है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जलभराव की समस्या से निपटने की कोई ठोस तैयारी नहीं दिखी। शहर के प्रमुख नाले कचरे से भरे हैं। नेकपुर, जोगीपुरा, छह सड़का, शिव मंदिर, जवाहरपुरी, शिवपुरम आदि जगहों पर जलभराव है। 26 घंटे से हो रही बारिश दुकानों और मकानों में पानी भरने लगा है।
विज्ञापन

----------
दीवार और छत गिरने से महिला की गई जान
बिसौली/इस्लामनगर। बारिश से हुए दो हादसों ने गांवों में मातम है। पहला हादसा बिसौली क्षेत्र के गांव बसई में हुआ। यहां शौच के लिए गईं 56 वर्षीय वीरबाला पत्नी रमाकांत पर दीवार अचानक ढह गई। मलबे में दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इसी बीच इस्लामनगर ब्लॉक के ग्राम समदनगर में रघुवीर के मकान की छत रविवार रात करीब 9:30 बजे गिर गई। इससे रघुवीर की पत्नी हरप्यारी (50), पुत्री रीता (20), पुत्र गुड्डू (22), पुत्र करण (8) और अर्जुन (6) मलबे में दब गए। हादसे में घर में बंधी एक भैंस की पड़िया भी दबकर घायल हो गई। तेज आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाया। ग्रामीणों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और तत्काल सूचना 108 एम्बुलेंस को दी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से जर्जर मकानों के गिरने का खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
48.50 एमएम हुई बारिश
-जिले में 24 घंटों में 48.50 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। अगस्त महीने में 259.75 एमएम बारिश हुई। एक जून से अब तक कुल 531 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बारिश होगी।
-------
छह सड़का से शिवमंदिर तक दुकानों में भरा पानी
नगर पालिका ने पिछले दिनों छह सड़का से शिवमंदिर तक नाला बनवाया था। साथ ही सड़क को ऊंचा किया गया। इसमें अधिकारियों की लापरवाही के चलते ठेकेदार ने मनमानी की। चार माह बाद में इस रोड का काम आज तक पूरा नहीं हुआ है। नाला निर्माण भी मनमर्जी के अनुसार किया। उसका खमियाजा दुकानदारों का उठाना पड़ रहा है। बारिश होने से उनकी दुकानों में पानी भर गया।
--------
तालाब बना रोडवेज परिसर
-बारिश की वजह से शहर के प्राइवेट बस स्टैंड पर हर तरफ कीचड़ फैला है। वहां पर यात्रियोें को पैर रखने के लिए जगह तक नहीं बची थी। मजबूरी में लोग कीचड़ और पानी में होकर बसों के पास पहुंच पा रहे थे। रोडवेज बस स्टैंड के हाल और भी ज्यादा बेहाल है। रोडवेज परिसर पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो गया। बसों में बैठने के लिए यात्रियों को पानी में होकर बसों तक पहुंचना पड़ा।
------
स्कूलों और अस्पताल में भरा पानी
कादरचौक। लगातार हो रही बारिश से रमजानपुर, कुढ़ा शाहपुर, कैथुलिया, कैथोला सहित दर्जनों स्कूलों में पानी भर गया है। बच्चों को पानी के बीच से निकलकर जाना पड़ रहा है। असरासी के पशु अस्पताल में भी दो फिट तक पानी भर गया। पानी से ही स्टाफ को निकलकर जाना पड़ा। संवाद
आसफपुर। बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। विद्युत उपकेंद्र के आसपास पानी भर जाने से पूरे इलाके की बिजली ठप पड़ी हुई है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। संवाद
सड़क पर भरा पानी
दबतोरी। बारिश से दबतोरी-पपगांव मार्ग पर पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। सड़क पर कमर तक पानी भरा होने से बाइक सवारों को पानी से पैदल ही बाइकें निकालनी पड़ रही है। कुछ बाइक सवार तो सड़क पर ज्यादा पानी भरा हुआ देखकर वापस लौट गए। संवाद
---------
नगर पंचायत कार्यालय के पास गिरा पेड़
कछला। बारिश के चलते नगर पंचायत कार्यालय के बराबर खोदे गए नाले की नींव में पानी भर गया। इससे बराबर में स्थित एक विशालकाय पेड़ धराशाई हो गया। पेड़ की जद में आने से बिजली का खंभा और एक ट्रांसफार्मर गिर गया। नगर पंचायत कार्यालय की तरफ जाने वाला मुख्य मार्ग अवरूद्ध हो गया। नई बस्ती व कार्यालय की बिजली सप्लाई तारों के टूट जाने पूर्ण रूप से बंद हो गई।
-------------------
सड़कों पर भरा नाले का पानी
उझानी। बारिश से नाले और नालियों का पानी सड़कों पर बहता नजर आया। पंखा रोड, रेलवे स्टेशन रोड और लिंक रोड समेत गली मोहल्लों की सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने के बाद बाइकों समेत वाहन सवार लोगों को भी दिक्कत हुई। लिंक रोड की कई दुकानों में पानी भर जाने से उनका नुकसान हुआ है। अस्पताल परिसर में भरे बारिश के पानी के बीच होकर मरीजों समेत स्वास्थ्य कर्मियों को भी निकलना पड़ा।

------------
तहसील परिसर में भी भरा पानी
फोटो-25, 26, 27

बिल्सी। नगर के बिजलीघर रोड, पालिका बाजार, साहबगंज, हनुमानगढ़ी कॉलोनी, मोहल्ला संख्या पांच, स्टेट बैंक रोड, सीताराम मोड़, वजीरगंज रोड पर खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के सामने जलभराव हो गया। कोतवाली, सरकारी अस्पताल एवं तहसील परिसर में बारिश का पानी भर जाने से यहां आने वाले फारियादियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजार में कई दुकानों में बरसात का पानी भर गया। संवाद
----
पेड़ गिरने से यातायात बाधित



बदायूं। लगातार बारिश से कालूपुर के पास बदायूं रोड पर विशाल पेड़ गिरने से सोमवार को यातायात ठप हो गया। बच्चों से भरी स्कूल बस चालक की सूझबूझ से बच गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर यातायात बहाल किया गया। संवाद

जोगीपुरा में स्थित दुकान में भरा पानी, बाहर बैठे दुकानदार। संवाद

जोगीपुरा में स्थित दुकान में भरा पानी, बाहर बैठे दुकानदार। संवाद

जोगीपुरा में स्थित दुकान में भरा पानी, बाहर बैठे दुकानदार। संवाद

जोगीपुरा में स्थित दुकान में भरा पानी, बाहर बैठे दुकानदार। संवाद

जोगीपुरा में स्थित दुकान में भरा पानी, बाहर बैठे दुकानदार। संवाद

जोगीपुरा में स्थित दुकान में भरा पानी, बाहर बैठे दुकानदार। संवाद

जोगीपुरा में स्थित दुकान में भरा पानी, बाहर बैठे दुकानदार। संवाद

जोगीपुरा में स्थित दुकान में भरा पानी, बाहर बैठे दुकानदार। संवाद

जोगीपुरा में स्थित दुकान में भरा पानी, बाहर बैठे दुकानदार। संवाद

जोगीपुरा में स्थित दुकान में भरा पानी, बाहर बैठे दुकानदार। संवाद

जोगीपुरा में स्थित दुकान में भरा पानी, बाहर बैठे दुकानदार। संवाद

जोगीपुरा में स्थित दुकान में भरा पानी, बाहर बैठे दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed