{"_id":"6691d48535e14e590103c0c7","slug":"many-doctors-chairs-remained-empty-till-nine-in-the-morning-badaun-news-c-123-1-sbly1018-122159-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सुबह नौ बजे तक कई डॉक्टरों की कुर्सियां रहीं खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सुबह नौ बजे तक कई डॉक्टरों की कुर्सियां रहीं खाली
Sat, 13 Jul 2024 06:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी सहसवान पर खड़े मरीज। संवाद
बदायूं। जिले में 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की शुक्रवार सुबह आठ से दस बजे तक पड़ताल की गई। इस दौरान सरकारी चिकित्सा सेवाओं की हकीकत सामने आई। कई अस्पताल समय से नहीं खुल पाए और किसी में तो डॉक्टर और चिकित्साकर्मी ही नहीं आए। इस वजह से मरीजों को इंतजार करना पड़ा।
बिल्सी में नौ बजे तक डॉक्टर नहीं पहुंचे तो वजीरगंज में एक डॉक्टर मिले अन्य स्टाफ नौ बजे के बाद ही पहुंच सका। इस्लामनगर की रुदायन सीएचसी पर नौ बजे तक कुर्सियां खाली पड़ी दिखीं। अलापुर में दस बजे तक डॉक्टर ही नहीं पहुंचे। सहसवान में डॉक्टर पहुंचे लेकिन कर्मचारियों ने अपना समय नहीं बदला, वह दस बजे तक ही अस्पताल पहुंच सके। पड़ताल में सामने आया कि अधिकांश जगह एक्सरे मशीन शोपीस बनी हुई हैं।
सभी डॉक्टरों को निर्देश हैं कि ओपीडी में सुबह आठ बजे बैठ जाना है और मरीजों से अच्छा व्यवहार करते हुए उनका इलाज करना है। इसके बाद भी अगर कोई डॉक्टर या कर्मचारी समय का पालन नहीं कर रहा है तो सीएमओ साहब के आने के बाद अवगत कराया जाएगा। ऐसे लापरवाह लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी। - डॉ. अब्दुल सलाम, प्रभारी सीएमओ