{"_id":"65b4ee5bf19796c97708c5eb","slug":"man-uploaded-obscene-photos-and-videos-of-teenage-girl-on-social-media-in-budaun-2024-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun: सोशल मीडिया पर अपलोड किए दुष्कर्म पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो, आरोपी पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: सोशल मीडिया पर अपलोड किए दुष्कर्म पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो, आरोपी पर रिपोर्ट
Sat, 27 Jan 2024 05:21 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Jan 2024 05:21 PM IST
सार
बदायूं जिले में दुष्कर्म के आरोपी ने नाबालिग लड़की के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए। इसकी जानकारी जब पीड़िता के पिता हुई। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के फैजगंज बेहटा इलाके में सोशल मीडिया पर एक किशोरी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपलोड करने का मामला सामने आया है। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक व्यक्ति का कहना है कि जुलाई 2023 में युवक जयदयाल उनकी बेटी को ले गया था। इस संबंध में उन्होंने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। जब आरोपी उनकी बेटी को ले गया था। तब उसने उनकी बेटी के आपत्तिजनक फोटो खींचे थे और वीडियो बनाई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस उनकी बेटी को तलाश करके लाई थी।
विज्ञापन
बर्थडे पार्टी में अश्लील डांस: पुलिस ने बरातघर में मारा छापा, चार महिला डांसरों के साथ 29 लोग पकड़े
विज्ञापन
आरोपी कई दिन से गांव के लोगों को धमकी दे रहा है कि अगर किसी ने उसके खिलाफ गवाही दी तो वह किशोरी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। दो दिन पहले उसने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी आरोपी पकड़ा नहीं गया है। किशोरी के पिता ने उसे गिरफ्तार कराने की मांग की है।