फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police raided marriage lawn and caught 29 people along with four bar dancers in Budaun

बर्थडे पार्टी में अश्लील डांस: पुलिस ने बरातघर में मारा छापा, चार महिला डांसरों के साथ 29 लोग पकड़े

Sat, 27 Jan 2024 01:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jan 2024 01:40 PM IST
सार

Budaun News: पुलिस ने शुक्रवार रात शहर के एक बरातघर में छापा मारा। यहां बिना अनुमति के डांस पार्टी कराई जा रही थी। पुलिस ने मौके से चार महिला डांसर और 29 लोगों को पकड़ा है। 

विज्ञापन
Police raided marriage lawn and caught 29 people along with four bar dancers in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के एक बरातघर में शुक्रवार रात जन्मदिन की पार्टी में बिना अनुमति के महिला डांसर बुलाई गईं। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बरातघर में छापा मारा। पुलिस ने मौके से चार महिला डांसर और 29 लोगों को पकड़ लिया। पुलिस सभी को कोतवाली ले आई, जहां उनसे पूछताछ की गई। 

विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के अलहम्द मैरिज लॉन का है। शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि अलहम्द मैरिज लॉन में बिना अनुमति के डांस पार्टी चल रही है। इसके लिए बाहर से कुछ महिला डांसर बुलाई गई हैं। सभी लोग डांसरों को घेरे खड़े हैं और उनसे अश्लील डांस कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


Budaun News: सड़क किनारे खेल रहे थे बच्चे, तभी कूड़े के ढेर में दिखा कुछ ऐसा, गांव में फैली सनसनी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस के छापे से मची खलबली 
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर लोगों में खलबली मच गई। कुछ लोग मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने 29 लोगों को पकड़ लिया। चार महिला डांसरों को भी पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि राजनीति से जुड़ा एक व्यक्ति बरातघर में यह कार्यक्रम आयोजित करा रहा था। 

पुलिस ने उसके साथ ही बरातघर के मैनेजर को भी पकड़ा है। सभी को कोतवाली लाया गया। पुलिस ने अभी किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिन लोगों को पकड़ा गया है। अभी उनसे पूछताछ चल रही है, उसके बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed