{"_id":"5fb56d278ebc3ec5f1253097","slug":"man-killled-in-accident-badaun-news-bly427262762","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन की टक्कर से युवक की मौत, किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैन की टक्कर से युवक की मौत, किशोर घायल
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार को वजीरगंज इलाके में वैन की टक्कर से कासगंज के एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक किशोर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कासगंज शहर के मोहल्ला नगलाबीच लाइन पार सहावर गेट निवासी विवेक (20) पुत्र नीलेश दो दिन पहले अपनी ननिहाल वजीरगंज इलाके के गांव रोटा आया था। उसके मामा राजीव देवी जागरण करते हैं। मंगलवार रात वह वजीरगंज इलाके के ग्राम मूसेपुर में जागरण कर रहे थे। विवेक भी अपने मामा के साथ वहां गया था। बुधवार सुबह विवेक और रोटा निवासी अर्पित (14) मूसेपुर से बाइक लेकर वजीरगंज आ रहे थे। उस समय दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। वह मूसेपुर गांव से निकल नहीं पाए थे कि तभी सामने आ रही वैन ने जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर मौके पर कई लोग जमा हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सक ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अर्पित को हालत देखकर बरेली रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके परिवार वाले कासगंज जिले से बदायूं पहुंच गए हैं।