{"_id":"6a9969b8cf588155ca03da06","slug":"man-jumps-into-the-ganga-from-kachhla-bridge-nagar-panchayat-employee-and-diver-save-his-life-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: कछला पुल से गंगा नदी में कूदा युवक, नगर पंचायत कर्मचारी और गोताखोर ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: कछला पुल से गंगा नदी में कूदा युवक, नगर पंचायत कर्मचारी और गोताखोर ने बचाई जान
Thu, 03 Sep 2026 06:06 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:06 PM IST
सार
बदायूं में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक कछला पुल से गंगा नदी में कूद गया। नगर पंचायत कर्मचारी और गोताखोर ने उसे बाहर निकाला और सीपीआर देकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
घटना के बाद घाट पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के प्रेम कॉलोनी दत्तौरी रोड निवासी राजीव गुप्ता ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे कछला पुल से गंगा में छलांग लगा दी। घटना से पुल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद नगर पंचायत कर्मचारी डेविड तोमर और गोताखोर नन्हे कश्यप ने करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद राजीव को बेहोशी की हालत में गंगा से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
युवक के गंगा में कूदने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक की हालत गंभीर देख नगर पंचायत कर्मचारी ने सीपीआर दिया। सीपीआर के बाद राजीव की सांसें लौट आई और शरीर में भरा पानी भी बाहर निकल गया। इसके बाद युवक को उझानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से परिजनों को सूचना दी गई। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि युवक को बेहोशी की हालत में गंगा से बाहर निकाला गया था। मौके पर ही सीपीआर के माध्यम से उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए उझानी सीएचसी भेजा गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन