{"_id":"6905d6c4b6f9ba8a080a5f48","slug":"man-entered-girlfriend-house-her-family-caught-him-in-budaun-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुसा युवक, परिजनों ने पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुसा युवक, परिजनों ने पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा
Sat, 01 Nov 2025 03:29 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Nov 2025 03:29 PM IST
सार
बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र में एक युवक को प्रेमिका से मिलने उसके घर जाना भारी पड़ गया। प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गरूइया गांव निवासी युवक शुक्रवार को प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। वह प्रेमिका के घर में घुस गया। पड़ोस के लोगों को भनक लगी तो उन्होंने लड़की के परिजनों को सूचना देकर चोर-चोर कहकर हल्ला मचाना शुरू कर दिया। गांव के लोग एकत्र हो गए और प्रेमी को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
लोगों ने प्रेमी की जमकर पिटाई की। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को थाने ले आई। जानकारी करने पर हल्का दरोगा शोवीर सिंह ने बताया कि भैंस चोरी करने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन