फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man dies due to electric shock after touching high tension line in Budaun

Budaun News: खेत पर जा रहे युवक के सिर से टकराई लटकती हाईटेंशन लाइन, करंट लगने से मौत

Tue, 26 Mar 2024 04:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Mar 2024 04:46 PM IST
सार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। वह फसल की रखवाली करने जा रहा था। रास्ते में हाईटेंशन लाइन लटक रही थी, जिससे उसका सिर छू गया। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
man dies due to electric shock after touching high tension line in Budaun
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बेहटा डंबर नगर में सोमवार रात हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक राहुल की मौत हो गई। वह सोमवार रात फसल की रखवाली करने खेत जा रहा था। रास्ते में हाईटेंशन लाइन लटक रही थी। उसके नीचे से गुजरते समय हाईटेंशन लाइन सिर से छू गई। जब देर रात तक वह घर नहीं आया तो परिवार वाले उसे खोजने निकले। उसका शव खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया।

विज्ञापन


ग्राम बेहटा डंबर नगर निवासी राहुल (22) पुत्र बसी उल्ला खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके परिवार वालों के मुताबिक राहुल आठ भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह सोमवार रात करीब नौ बजे अपने खेत पर फसल की रखवाली करने जा रहा था। रास्ते में उसके खेत के नजदीक ही हाईटेंशन लाइन काफी नीचे लटक रही थी। वहां से गुजरते वक्त उसके सिर से हाईटेंशन लाइन टकरा गई और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


Lok Sabha Elections: क्या वरुण गांधी छोड़ देंगे पीलीभीत का मैदान? कल नामांकन का आखिरी दिन
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह काफी समय तक घर लौटकर नहीं आया तो परिवार वालों ने उसको कॉल की। जब उसने कॉल भी रिसीव नहीं की तो परिवार वाले उसे खोजने निकल पड़े। देर रात तक उसकी खोजबीन चलती रही। इस दौरान उसका शव खेत के नजदीक पड़ा मिला। उसका शरीर झुलसा हुआ था। रात उसके परिवार वाले शव को घर ले गए थे। सुबह इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। तब उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed