फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man crushed to death by tractor report filed against driver in budaun

Budaun News: ट्रैक्टर से कुचल कर साइकिल सवार की मौत, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Apr 2023 01:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Apr 2023 01:20 PM IST
सार

गांव मिलक तारूपुर निवासी युवक बराई गांव में दवाई लेने जा रहा था। इसी दौरान बराई गांव के पास सामने की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
man crushed to death by tractor report filed against driver in budaun
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में दवाई लेने जा रहे साइकिल सवार को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के ताऊ ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात आठ बजे दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक तारूपुर निवासी 30 वर्षीय शेरसिंह बराई गांव में दवाई लेने जा रहा था। इसी दौरान बराई गांव के पास सामने की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के ताऊ मटरू लाल ने ट्रैक्टर मालिक भगवान सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed